न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलब्लेजर्स ने हासिल की एकतरफा जीत, मिताली की टीम वेलोसिटी को मिली करारी हार

कप्तान मंधाना की टीम ट्रेलब्लेजर्स ने मिताली की वेलोसिटी पर एकतरफा जीत हासिल की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 1:04:27

ट्रेलब्लेजर्स ने हासिल की एकतरफा जीत, मिताली की टीम वेलोसिटी को मिली करारी हार

शारजाह में वुमन्स टी-20 चैलेंज यानी महिलाओं का IPL खेला जा रहा हैं जिसमें बीते दिन ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में कप्तान मंधाना की टीम ट्रेलब्लेजर्स ने मिताली की वेलोसिटी पर एकतरफा जीत हासिल की। ट्रेलब्लेजर्स ने सिर्फ 47 बॉल में ही मैच जीत लिया। वेलोसिटी के खिलाफ ट्रेलब्लेजर्स की यह पहली जीत है।

शारजाह में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेलोसिटी ने 48 रन का टारगेट दिया था। जवाब में ट्रेलब्लेजर्स ने 7.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाकर मैच जीत लिया। डिंड्रा डॉटिन ने सबसे ज्यादा 29 रन की नाबाद पारी खेली। ऋचा घोष 13 रन बनाकर नाबाद रहीं। सोफी एक्लेस्टोन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मंधाना का बल्ला नहीं चला

कप्तान स्मृति मंधाना इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं। मंधाना सिर्फ 6 रन ही बना सकीं। उन्होंने 9 बॉल का सामना किया, लेकिन एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाईं। उन्हें लेग कास्पेरेक ने जहांआरा आलम के हाथों कैच कराया।

वेलोसिटी ने टूर्नामेंट का सबसे छोटा स्कोर बनाया

वेलोसिटी 15.1 ओवर में 47 रन पर सिमट गई। यह वुमन्स टी-20 चैलेंज का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले ट्रेलब्लेजर्स ने पिछले साल वेलोसिटी के खिलाफ जयपुर में 6 विकेट पर 112 रन बनाए थे। वेलोसिटी ने यह मैच 3 विकेट से जीता था।

ट्रेलब्लेजर्स के बॉलर्स हावी रहे

ट्रेलब्लेजर्स के बॉलर्स ने शुरु से ही वेलोसिटी के बल्लेबाजों को शॉट लगाने का कोई मौका नहीं दिया। सोफी एक्लेस्टोन ने 4, झूलन गोस्वामी-राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 और दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला। एक्लेस्टोन, गायकवाड़ और दीप्ति ने एक-एक मेडन भी फेंका। वेलोसिटी के लिए सबसे ज्यादा 13 रन शेफाली वर्मा ने बनाए। वहीं, शिखा पांडे 10 रन बनाकर आउट हुईं।

पावर-प्ले में ही आधी टीम आउट

शेफाली वर्मा (13) झूलन गोस्वामी की बॉल पर आउट हुईं। वहीं, कप्तान मिताली राज (1) और वेदा कृष्णमूर्ति (0) को सोफी एक्लेस्टोन ने लगातार बॉल पर आउट किया। ओपनर डेनिले वाइट भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाईं और 3 रन के निजी स्कोर पर झूलन का दूसरा शिकार बनीं। इसके बाद सुषमा वर्मा सिर्फ एक रन ही बना सकीं और सोफी एक्लेस्टोन का तीसरा शिकार बनीं।

गायकवाड़ ने लूस और दिव्यदर्शिनी को आउट किया

सुने लूस 4 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ की बॉल पर आउट हुईं। गायकवाड़ ने अगली ही बॉल पर सुश्री दिव्यदर्शिनी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दिव्यदर्शिनी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इसके बाद शिखा पांडे 10 रन बनाकर रन आउट हुईं।

7 महीने बाद वापसी करना कठिन : मंधाना

टॉस के दौरान ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि हम क्वारैंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद काफी खुश हैं। 7 महीने बाद वापसी करना हमारे लिए कठिन था। हम मैच का इंतजार कर रहे थे। अब हम काफी बैलेंस्ड हैं। उम्मीद है कि हम बेहतर खेलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर