न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज जीती तो मिताली की वेलोसिटी पहुंचेंगी फाइनल में, ट्रेलब्लेजर्स चाहेगी जीत से शुरुआत

वेलोसिटी यह जीत पाकर फाइनल में जाना चाहेगी और वहीँ ट्रेलब्लेजर्स जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 9:29:59

आज जीती तो मिताली की वेलोसिटी पहुंचेंगी फाइनल में, ट्रेलब्लेजर्स चाहेगी जीत से शुरुआत

वुमन्स टी-20 चैलेंज जारी हैं जिसमें बीते दिन मिताली की वेलोसिटी टीम ने सुपरनोवाज को हराया और आज वेलोसिटी का दूसरा मैच आज ट्रेलब्लेजर्स से होना हैं। वेलोसिटी यह जीत पाकर फाइनल में जाना चाहेगी और वहीँ ट्रेलब्लेजर्स जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। आज का मैच देखा बेहद रोमांचक रहेगा।

पिछले सीजन में ट्रेलब्लेजर्स को वेलोसिटी ने हराया था

पिछले सीजन में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो ट्रेलब्लेजर्स को वेलोसिटी ने 3 विकेट से हराया था। ट्रेलब्लेजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन का टारगेट दिया था, जिसे वेलोसिटी ने 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।

वेलोसिटी में वाइट और मिताली टॉप रन स्कोरर

वेलोसिटी में डेनिले वाइट ने 4 मैच में 89 रन बनाए हैं। वहीं, अपनी टीम के लिए कप्तान मिलाती राज ने 4 मैच में 76 और शेफाली वर्मा ने 4 मैच में 81 रन बनाए हैं।

केर और शिखा टॉप विकेट टेकर

वेलोसिटी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एमीलिया केर पहले और शिखा पांडे दूसरे स्थान पर हैं। केर ने 3 मैच में 6 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, शिखा ने 4 मैचों में 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

ट्रेलब्लेजर्स में मंधाना पर दारोमदार

ट्रेलब्लेजर्स में बल्लेबाजी की कमान कप्तान स्मृति मंधाना के कंधों पर होगी। मंधाना ने 2 मैचों में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 100 रन बनाए हैं। मंधाना का बेस्ट स्कोर 90 रन है। इसके बाद टीम में हरलीन देओल का नंबर आता है, जिन्होंने 2 मैचों में 79 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84 रन है।

दीप्ति और राजेश्वरी पर गेंदबाजी की कमान

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ पर अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। दीप्ति ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, गायकवाड़ ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

मौसम और पिच रिपोर्ट

शारजाह में आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शारजाह में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

दोनों टीमों ने खिताब नहीं जीता

वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स दोनों टीमों को अपने पहले खिताब का इंतजार है। वेलोसिटी ने पिछले सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी। जहां उसे सुपरनोवाज के हाथों 4 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं, 2018 सीजन में सिर्फ एक मैच हुआ था, जिसमें सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 3 विकेट से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर