न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : थाने में हुई मारपीट के चलते 27 लोगों की गिरफ्तारी, पुलिस की कारवाई के डर से गांव हुआ खाली

दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और थाना परिसर में ही दोनों पक्षों के लोग उलझ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 12:26:13

उत्तर प्रदेश : थाने में हुई मारपीट के चलते 27 लोगों की गिरफ्तारी, पुलिस की कारवाई के डर से गांव हुआ खाली

पुलिस थाने में मामलों का सुलटारा करने और विवाद को शांत करने के लिए दोनों पक्षों को अक्सर समझाया जाता हैं और चेतावनी दी जाती हैं। ऐसा ही कुछ वाराणसी के कपसेठी थाने में किया जा रहा था जब बेलवां गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता और व्यवसायी रजनीश कश्यप उर्फ गुड्डू के बीच झगडा हुआ। मामले का पता चलते ही पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के लोगों को कपसेठी थाने लाया गया। लेकिन इस बीच दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और थाना परिसर में ही दोनों पक्षों के लोग उलझ गए। आखिरकार पुलिस को लाठी का इस्तेमाल करना पड़ा और सभी भाग निकले।

वाराणसी के कपसेठी थाने में मारपीट और हंगामे के मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रकरण को लेकर थानाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर कपसेठी थाने में दोनों पक्ष के 27 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एहतियातन बेलवां गांव में पुलिस तैनात की गई है।

news,latest news,uttar pradesh news,varanasi news,kapsethi police,fight in police station,crime news

कपसेठी थाना प्रभारी राजू दिवाकर ने बताया कि संतोष गुप्ता, अमन गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष चौहान, सोनू चौहान, नीरज गौड़, सोमारू चौहान, धनंजय, रजनीश कश्यप उर्फ गुड्डू सहित 27 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत के पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बेलवां गांव में पुलिस तैनात कर निगरानी की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

बेलवां गांव के लोगों ने बताया कि रजनीश कश्यप उर्फ गुड्डू और संतोष गुप्ता के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। सोमवार की देर शाम रजनीश सामान खरीदने कपसेठी बाजार गया था। बाजार में बेलवां के ग्राम प्रधान के बेटे अमन से रजनीश की कहासुनी हुई। इस पर अमन ने अपने दोस्तों के साथ रजनीश की पिटाई कर दी।

रजनीश कपसेठी थाने जाकर कार्रवाई की मांग किया तो थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान पति को बुला लिया और समझौता कराने लगे। इसी बीच दोनों पक्ष के समर्थकों की भीड़ थाने में जुट गई और फिर वहीं जमकर मारपीट हुई। लोगों का कहना था कि कपसेठी थानाध्यक्ष ने सूझबूझ के साथ काम किया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती।

कपसेठी थाने में मारपीट और हंगामे की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में बेलवां गांव में लगातार छापा मार रही है। पुलिस की कार्रवाई के डर से गांव के ज्यादातर पुरुष घर छोड़ कर भाग गए हैं। मंगलवार को गांव में सिर्फ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दिखे। इस बीच गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के वाहनों का सायरन बज रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल