न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी : लालच के चलते हुई धोखाधड़ी, सऊदी रियाल के चक्कर में गंवाए 2.80 लाख रूपये

एक मामला सामने आया हैं वाराणसी से जहां एक युवक को उसका लालच भारी पड़ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 6:20:51

वाराणसी : लालच के चलते हुई धोखाधड़ी, सऊदी रियाल के चक्कर में गंवाए 2.80 लाख रूपये

आए दिन धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते हैं जिसमें अपराधी नित नए तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं वाराणसी से जहां एक युवक को उसका लालच भारी पड़ गया। दरअसल वाराणसी के रामनगर कस्बे के ठठेरी बाजार का रहने वाला प्रकाश गौड़ विदेशी मुद्रा बदलने का भी काम करता था और उसने एक व्यक्ति से संपर्क साधा था जो उसे दो लाख 80 हजार रुपये के बदले लगभग 16 लाख रुपये के सऊदी रियाल देने वाला था।

नीचीबाग निवासी युवक ने प्रकाश के चाचा को बताया था कि उसके पास लगभग 16 लाख रुपये का सऊदी रियाल है। इस पर प्रकाश के चाचा ने उसे बताया कि उसका भतीजा विदेशी मुद्रा बदलने का काम करता है। तीनों की बातचीत में मामला दो लाख 80 हजार रुपये में तय हुआ। नीचीबाग निवासी युवक पैसा लेकर मंगलवार को रामनगर कस्बा के मंशा देवी के मंदिर के समीप प्रकाश को बुलाया। नीचीबाग निवासी युवक अपने साथ दो अन्य लोगों को लेकर पहुंचा। वहीं, प्रकाश अपने भाई दीपक के साथ आया था।

विदेशी मुद्रा देखने के बाद प्रकाश ने रुपये नीचीबाग निवासी युवक को दिए तो उसने बदले में एक झोला दिया। नीचीबाग निवासी युवक और उसके साथ आए युवक रुपये हाथ में आते ही मौके से निकल लिए। थोड़ी देर बाद जब प्रकाश ने झोले को देखा तो कागज का एक बंडल मिला। बंडल को खोलने पर एक साबुन और कागज मिले। यह सब देख कर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। रामनगर थाने में पहले प्रकाश ने जमीन खरीदने के बाबत रुपये के लेन-देन का मामला बताकर पुलिस को गुमराह किया। हालांकि, कड़ाई से पूछने पर उसने सच्चाई बताई।

पुलिस ने नीचीबाग निवासी युवक और प्रकाश के चाचा को फोन कर रामनगर थाने बुलाया। पूछताछ में नीचीबाग निवासी युवक ने बताया कि उसके साथ आए दो बंगाली युवक रुपये लेकर भाग गए। पुलिस प्रकाश के चाचा और नीचीबाग निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’