न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क हादसा / UP के औरैया में एक ट्रक ने दूसरे खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 24 मजदूरों की मौत, 37 घायल

शनिवार सुबह तड़के 3:30 बजे उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 9:22:02

सड़क हादसा / UP के औरैया में एक ट्रक ने दूसरे खड़े ट्रक में मारी टक्कर,  24 मजदूरों की मौत, 37 घायल

लॉकडाउन के बीच वापस घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। आज शनिवार सुबह तड़के 3:30 बजे उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक इसी ट्रक में सवार थे। इस घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। ये सभी राजस्थान से आ रहे थे और बिहार-झारखंड जा रहे थे। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि 37 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 20 को जिला अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 15 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

truck accident,migrant worker died,injured,24 migrants killed,coronavirus,lockdown,uttar pradesh,news,news in hindi

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा औरैया के पास चिरूहली क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रक में मजदूर सवार थे। दिल्ली से आया एक ट्रक चाय पीने के लिए ढाबे के पास रुका था। तभी राजस्थान से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें चूना भरा हुआ और 30 मजदूर सवार थे। चश्मदीदों ने बताया कि हादसा राजस्थान से आ रहे ट्रक ड्राइवर की झपकी लगने से हुआ। टक्कर के बाद दोनों ट्रक पलट गए। चूने की बोरियों में मजदूर दब गए।

चूना से लदा ट्रक राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए निकला था। औरेया की एसपी सुनीति सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनको कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

truck accident,migrant worker died,injured,24 migrants killed,coronavirus,lockdown,uttar pradesh,news,news in hindi

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को फौरन उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कानपुर के कमिश्नर और आईजी को निर्देश दिया के वे घटनास्थल का दौरा करें और जल्द से जल्द घटना के कारणों की रिपोर्ट दें।

पिछले 8 दिनों में मजदूरों के साथ हुए ये बड़े हादसे

हाल के दिनों में पैदल घर के लिए निकले मजदूरों के साथ कई घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात मध्य प्रदेश के गुना में बस और कंटेनर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हुई। 54 जख्मी हो गए। सभी लोग उत्तरप्रदेश के उन्नाव जा रहे थे।

truck accident,migrant worker died,injured,24 migrants killed,coronavirus,lockdown,uttar pradesh,news,news in hindi

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात ही रोडवेज की बस ने 6 मजदूरों को कुचल दिया। मजदूरों को कुचलने वाले रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला है कि ड्राइवर नशे में था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात करीब 22:30 बजे रोहना टोल की तरफ आ रही रोडवेज बस आ रही थी। बस का ड्राइवर नशे में था और बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था। उसने पैदल घर जा रहे मजदूरों को रौंद दिया।

वहीं, बिहार में भी प्रवासियों की बस ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

शुक्रवार को एक घटना महोबा में सामने आई। महोबा जिले के झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर गुजरात से झारखंड जा रहा मजदूरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक पर सवार झारखंड के सभी 67 मजदूर बाल-बाल बच गए। तीन मजदूरों को मामूली चोटें आईं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

truck accident,migrant worker died,injured,24 migrants killed,coronavirus,lockdown,uttar pradesh,news,news in hindi

एक हादसा आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हुआ। यहां पर 30 मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर हाई टेंशन पोल की चपेट में आ गया। इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

truck accident,migrant worker died,injured,24 migrants killed,coronavirus,lockdown,uttar pradesh,news,news in hindi

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर 16 प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी मजदूर मध्य प्रदेश जा रहे थे। हादसा औरंगाबाद में करमाड स्टेशन के पास हुआ। घटना उस वक्त हुई, जब मजदूर रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। मृतक मध्य प्रदेश के शहडोल और उमरिया के रहने वाले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ