न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीतापुर: ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ा तौलिया, 4 महीने बाद निकाला

उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में जिला महिला अस्पताल (District Hospital) से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां, तैनात सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतते हुए एक महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 1:14:27

सीतापुर: ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ा तौलिया, 4 महीने बाद निकाला

उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में जिला महिला अस्पताल (District Hospital) से बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां, तैनात सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतते हुए एक महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया। इसके बाद प्रसूता को लगातार पेट दर्द व उल्टियां होती रहीं। जब पीड़िता को लखीमपुर में दिखाया गया तो एमआरआई टेस्ट में महिला के पेट में कुछ ठोस वस्तु होने की बात सामने आई। लखीमपुर के चिकित्सक ने दोबारा ऑपरेशन करने के बाद तौलियां निकाला। जब पीड़िता की अधिक हालत गंभीर बनी तो तौलिया के संक्रमण से उसकी आंत काटनी पड़ी। तब जाकर पीड़िता की जान बच पाई। यह मामला करीब 4 माह पहले का है।

News18 की खबर के अनुसार शहर के कजियारा पुराना सीतापुर निवासी मोहम्मद फैजान अख्तर अंसारी की पत्नी शगुफ्ता अंजुम को प्रसव पीड़ा होने पर 5 जून 2020 को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर सीएमएस डॉ सुषमा कर्णवाल ने ऑपरेशन की बात कही। ऑपरेशन के बाद एक बेटी का जन्म हुआ। बच्ची को जन्म देने के बाद शगुफ्ता के पेट में लगातार दर्द व उल्टियां होती रहीं। इस पर परिवार वालों ने फिर सीएमएस को दिखाया। जिस पर सीएमएस ने कुछ दवाएं लिख दीं और कहा कि कुछ दिन बाद आराम मिल जाएगा। मोहम्मद फैजान ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पेट बहुत कड़ा हो गया था। फायदा न होने पर लखनऊ में दिखाया। अल्ट्रासांउड, सिटी स्कैन कराया। लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था। इसके बाद लखीमपुर के चिकित्सक डॉ जेड खान को दिखाया तो उन्होंने MRI कराने की बात कही।

MRI में पेट में कुछ ठोस वस्तु होने की बात सामने आई। डॉक्टर ने दोबारा ऑपरेशन करने के बाद ही हालत में सुधार होने की बात कही। इसके बाद ऑपरेशन कराया तो तौलिया निकला। डॉक्टर ने बताया कि पेट में संक्रमण फैल गया है, इस वजह से मरीज की जान पर खतरा है। एक आंत सड़ चुकी है। जिसे काटना पड़ेगा। फिर चिकित्सक ने उस आंत को काटकर शगुफ्ता अंजुम की जान बचाई। प्रसूता के पति ने बताया कि फिलहाल अब पत्नी की हालत खतरे से बाहर है।

पीड़ित पति मोहम्मद फैजान ने सीएमएस द्वारा किए गए ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही की शिकायत 10 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक से की। 22 अक्तूबर को जिलाधिकारी व सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। इसके जरिये सीएमएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। लेकिन, अभी तक इस मामले में न तो मुकदमा दर्ज हुआ है, न ही सीएमएस पर कोई कार्रवाई हुई है। इससे परेशान पीड़ित लगातार अफसरों से शिकायत कर रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल