न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर शूटआउट / गैंगस्टर विकास दुबे के राइट हैंड अमर दुबे का पुलिस ने किया एनकाउंटर, साला ज्ञानेंद्र गिरफ्तार

कानपुर शूटआउट के छठे दिन बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी और दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 9:09:57

कानपुर शूटआउट /  गैंगस्टर विकास दुबे के राइट हैंड अमर दुबे का पुलिस ने किया एनकाउंटर, साला  ज्ञानेंद्र गिरफ्तार

कानपुर शूटआउट के छठे दिन बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी और दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर में अमर को मार गिराया। कानपुर में पुलिसवालों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे के गुर्गों में अमर दुबे सबसे करीबी था। इस हत्याकांड के वांछित अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया। पुलिस ने अमर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। दूसरी ओर विकास के साले ज्ञानेंद्र प्रकाश को मध्यप्रदेश के शहडोल से हिरासत में लिया गया है।

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एनकाउंटर आज तड़के हुआ। अमर के हमीरपुर में होने की सूचना पर एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। अमर को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमर मारा गया।

उधर, विकास दुबे की तलाश तेज हो गई है। विकास दुबे के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में होने की खबर आई, लेकिन पुलिस को वहां भी निराशा हाथ लगी। सूत्र बताते हैं कि यूपी पुलिस की नाकामी से सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। इसी बीच कानपुर के चौबेपुर थाने के सभी 68 पुलिसवालों को लाइनहाजिर किया गया है।

kanpur shootout,vikas dubey,close aide amar dubey,encounter,hamirpur,up police,uttar pradesh,news,yogi adityanath

अमर ने सीओ की हत्या की थी

कानपुर शूटआउट की एफआईआर में अमर दुबे का नाम 14वें नंबर पर और वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में पहले नंबर पर था। अमर ने 10 बदमाशों के साथ बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्र की हत्या की थी। अमर और उसके साथी मिश्र को घसीटकर विकास दुबे के मामा प्रेम कुमार पांडे के घर में ले गए और गोलियों से भून दिया। धारदार हथियार से भी वार किए थे। प्रेम कुमार पांडे पहले ही एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

विकास की तलाश में दबिश जारी, फरीदाबाद में देखा गया

कानपुर के विकरू गांव में 2 जुलाई को विकास दुबे गैंग ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी थी। हमले में 8 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें विकास और उसके साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। विकास अपने गुर्गों के साथ मंगलवार को फरीदाबाद के एक होटल में पहुंचा था। वह किसी और के जरिए पेमेंट करवाना चाहता था, लेकिन होटल के स्टाफ ने कहा कि पेमेंट करने वाले की आईडी देनी पड़ेगी।

विकास लंगड़ा कर चल रहा था, इसलिए आस-पास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। चश्मदीदों के मुताबिक करीब 30 से 35 की तादाद में पुलिसकर्मियों ने अचानक इस गेस्ट हाउस में धावा बोला। वो सब के सब सादी वर्दी में थे। कुछ देर गेस्टहाउस में तलाशी के बाद पुलिसवाले निकल गए, लेकिन चश्मदीदों की मानें तो गेस्टहाउस से फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दी। खबर है कि पुलिस ने यहां विकास दुबे के एक साथी को हथियारों के साथ पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहे शख्स के विकास दुबे होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद आस-पास के इलाकों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। ऐसा शक है कि विकास के पास पर्सनल गाड़ी नहीं है, वह टैक्सी या ऑटो में मूवमेंट कर रहा है।

सीएम योगी नाराज

गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने 50 से ज्यादा टीमें लगा रखी हैं, लेकिन अभी तक नतीजा शून्य है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अबतक विकास दुबे की गिरफ्तारी ना होने की वजह से नाराज हैं। सीएम की नाराजगी डीजीपी, पुलिस के आला अधिकारियों और गृह विभाग के अधिकारियों पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापामारी पर एक-एक अपडेट खुद ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस वो हर कोना तलाश रही है, जहां विकास दुबे के सुराग मिल सकते हैं। एसटीएफ ने लखनऊ स्थित विकास दुबे के घर पर भी छापा मारा और घर के भीतर रखे दस्तावेजों को खंगाला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका