न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Bird Flu को लेकर यूपी में अलर्ट, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर कोई बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर नजर रखी जाए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 1:19:58

Bird Flu को लेकर यूपी में अलर्ट, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का असर बढ़ता जा रहा है। बीते 10 दिनों में बर्ड फ्लू की वजह से 4।84 लाख 775 पक्षियों की मौत हो चुकी है। देश के 4 राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल) में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। केरल के अलप्‍पुझा से शुरू हुए बर्ड फ़्लू के ख़तरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए एडवाइज़री जारी कर दी है। इसमें सभी ज़िलों को निर्देश दिए गए हैं कि पक्षियों के पानी पीने के जलाशयों पर नजर रखी जाए।

उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर कोई बाहरी पक्षियों का झुंड पानी पीने के लिए आता है तो उस पर नजर रखी जाए। जलाशयों में पानी पीने के बाद अगर कोई पक्षी मृत पाया जाता है तो उसको फौरन फॉरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जाए।

इसके अलावा बाहर के राज्यों से आनेवाले पक्षियों खासकर कुक्कुट यानि मुर्गियों को लेकर आने वाली गाड़ियों की जांच की जाए। अगर कोई पक्षी बीमार या मृत पाया जाता है तो उसे प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने न दिया जाए। मुर्ग़ा मंडियों को हफ्ते में एक दिन बंद रखा जाए और उस दिन मंडी की पूरी साफ़ सफ़ाई की जाए।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी बर्ड सैंक्चुअरी और पक्षी पार्कों की सूची बनायी जाये जहां पर प्रवासी पक्षी आते हैं। भारत सरकार की ओर से संक्रमण को लेकर गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन कराया जाए और संक्रमण रोकने के तरीक़ों को इस्तेमाल किया जाए।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी ज़िलाधिकारी ये सुनिश्चित करें कि उनके ज़िलों में फेसमास्क और पीपीई किट की कमी ना हो। इसका ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाए।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी ज़िलों में मुर्ग़ा और उसके उत्पादों के इस्तेमाल के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाए। किसी भी तरह की अफ़वाह को ना फैलने दिया जाए।

बता दें कि बुधवार सुबह कानपुर के चिड़ियाघर में 4 पक्षियों की अचानक मौत हो गई थी। पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई रिस्क एनिमल डीजीज के पास भेजे गये हैं। गुरुवार शाम तक इनकी जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

सोनभद्र में कौओं के मरने की खबर

वहीं कानपुर के बाद अब सोनभद्र में कई कौओं के मरने की खबर आई है। सोनभद्र के डाला कस्बे में डाला चढ़ाई के पास और एक सीमेंट फैक्ट्री के कैंपस में कई कौओं को अचानक मरा हुआ देखा गया। स्थानीय निवासी लल्लू प्रसाद ने बताया कि अभी तक 7-8 कौए मृत पाये गए हैं। सोनभद्र के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ। एके श्रीवास्तव ने बताया कि मृत कौओं को भोपाल के सेंटर में जांच के लिए भेजा जाएगा।

इस मामले पर सोनभद्र के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। मामला शाम को संज्ञान में आया। अंधेरा होने के कारण उनकी टीम मौके का निरीक्षण नहीं कर सकी है। गुरुवार की सुबह ही मौके पर टीम जाएगी। मृत कौओं को भोपाल के सेंटर में जांच के लिए भेजा जाएगा। डॉ. श्रीवास्तव ने कौओं की मौत के पीछे ठंड की भी आशंका जाहिर की है।

मीट और अंडे को पूरी तरह पकाकर खाएं

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों को इस फ्लू को लेकर आगाह किया है। गिरिराज सिंह ने मीट और अंडे का सेवन करने वालों को इसे पूरी तरह से पकाकर खाने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा, 'कुछ जगहों पर बर्ड फ़्लू से ज़्यादातर प्रवासी और जंगली पक्षियों के मरने की रिपोर्ट र्आ है। मीट और अंडे को पूरी तरह पका कर खाएं। घबराने की कोई बात नहीं है। राज्यों को सतर्क कर हर संभव मदद की जा रही है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप