न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन में कोरोना की नई स्ट्रेन के बाद यूपी में हाई अलर्ट, UK से लखनऊ लौटे 50 यात्रियों में से आधे लोगों के फोन बंद

राजधानी लखनऊ की अगर हम बात करें तो अब तक 50 लोगों के नामों की लिस्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्वास्थ्य विभाग को दी है जो कि पिछले कुछ दिनों में ब्रिटेन से लखनऊ आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Dec 2020 3:33:47

ब्रिटेन में कोरोना की नई स्ट्रेन के बाद यूपी में हाई अलर्ट,  UK से लखनऊ लौटे 50 यात्रियों में से आधे लोगों के फोन बंद

कोरोना वायरस के नए खतरनाक स्ट्रेन के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग नेसभी जिलों के सीएमओ को कहा है कि ब्रिटेन से आने वाले लोगों की ट्रेसिंग और ट्रेकिंग का काम तेजी से पूरा कर लिया जाए। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ मेजर देवेंद्र सिंह नेगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के सेकंड वैरिएंट से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने साफ किया कि कोरोना के पहले वेब में जब हमने हालात को सुधार लिया था तो दूसरे वेव से लड़ने के लिए भी हम पूरी तरह से कटिबद्ध और तैयार हैं।

राजधानी लखनऊ की अगर हम बात करें तो अब तक 50 लोगों के नामों की लिस्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्वास्थ्य विभाग को दी है जो कि पिछले कुछ दिनों में ब्रिटेन से लखनऊ आए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि स्वास्थ विभाग ने जब दिए गए नंबरों पर फोन करना शुरू किया तो उसमें से आधे से ज्यादा नंबर बंद आ रहे हैं। ऐसे में ईमेल आईडी का सहारा लेते हुए तमाम लोगों को स्वास्थ्य विभाग एक नोटिस जारी कर रहा है। अगर इस नोटिस का जवाब ब्रिटेन से आये लोग तत्काल नहीं देते हैं तो पुलिस को सूचित करके इनके फोन नंबरों के आधार पर लोकेशन ट्रेस की जाएगी और कॉल हिस्ट्री के आधार पर इनको ढूंढा जाएगा।

डॉ नेगी ने कहा कि आज की तारीख में हम रोजाना डेढ़ लाख से ज्यादा जांचें कर रहे हैं और हमारी जांच अब तक दो करोड़ से ऊपर पहुंच गई है।

आपको बता दे, कोरोना का सेकंड वैरिएंट जो ब्रिटेन से फैला है पहले वाले की तुलना में 70 गुना तेजी से फैल रहा है। यही नहीं इसका संक्रमण भी बेहद खतरनाक हो रहा है। डॉ नेगी का कहना है कि ऐसे में 2 से 3 हफ्ते के बाद सेकंड वैरिएंट की आफत उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना से हर हाल में लड़ने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।

बुधवार को मिले 1233 पॉजिटिव केस

आपको बता दे, बुधवार को राज्य में कोरोना के 1233 पॉजिटिव केस मिले तो इसी दौरान डिस्चार्ज उससे कम 1102 लोग ही हुए। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल एवं अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 1,39,637 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,28,32,382 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,233 नये मामले आए हैं जबकि इसी अवधि में 1102 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 5,53,019 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 16,378 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,215 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

शीर्ष संक्रमित 10 जिलें

लखनऊ- 252
मेरठ- 75
गौतमबुद्धनगर- 67
प्रयागराज- 61
कानपुर नगर- 60
गाजियाबाद- 59
वाराणसी- 53
गोरखपुर- 33
सहारनपुर- 32
आगरा- 30

बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीज- 1233
कुल संक्रमित मरीज- 5,77,642
बुधवार को संक्रमित मरीजों की मौत- 22
कुल मौतें- 8245
बुधवार को डिस्चार्ज मरीज- 1102
कुल डिस्चार्ज मरीज- 5,53,019
कुल सक्रिय मरीज- 16,378
रिकवरी दर- 95.74%

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल