न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखीमपुर गैंगरेप केस / SP ने लड़की की आंख फोड़े और जीभ काटे जाने की बात को किया खारिज

लखीमपुर के एसपी सतेंद्र कुमार ने गैंगरेप मामले में लड़की की आंख फोड़े और जीभ काटे जाने की बात को खारिज किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 1:54:16

लखीमपुर गैंगरेप केस / SP ने लड़की की आंख फोड़े और जीभ काटे जाने की बात को किया खारिज

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद उसकी आंखें फोड़ दी गई। उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया। हालाकि, इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सफाई दी है। लखीमपुर के एसपी सतेंद्र कुमार ने गैंगरेप मामले में लड़की की आंख फोड़े और जीभ काटे जाने की बात को खारिज किया है। एसपी ने कहा कि लड़की की आंख फोड़े और जीभ काटे जाने का कोई मामला नहीं है। एसपी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। गन्ने के खेत में बॉडी मिली है और आंख के पास खरोंच की वजह से खून आया है। जबकि गला दबाने की वजह से जीभ दबी हुई मिली है। पोस्टमॉर्टम के मुताबिक दोनों बातें गलत हैं कि आंख फोड़ी गई या जीभ काटी गई। लखीमपुर के एसपी सतेंद्र कुमार ने बताया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ हो रही है। पता किया जा रहा है कि इसमें कोई और कौन शामिल था।

परिजनों ने लगाया ये आरोप

वहीं परिजनों का आरोप है कि 13 साल की बच्ची के साथ न सिर्फ बदमाशों ने गैंगरेप किया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दीं। छात्रा के गले में पट्टा डालकर उसे घसीटा गया था। बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी का शव उन्हें गन्ने के खेत में मिला। दरिंदों ने बच्ची की आंखें फोड़ दी थीं। उसके गले में पट्टा बंधा हुआ था। हैवानों ने बच्ची की जीभ भी काट डाली थी। पिता का कहना था कि उन्हें जिन लोगों पर शक है वो सब घटनास्थल के पास मौजूद थे। मगर जैसे हम लोग मौके पर पहुंचने वाले थे, सब फरार हो गए।

बच्ची के चाचा ने जगदीश, संतोष और संजय नाम के तीन युवकों पर इसका आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बच्ची खेत पर गई थी वहां पर इसे जगदीश, संतोष और संजय मिले। बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है, फिर उसकी आंखें फोड़ दी गईं और उसे मार डाला गया है। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले संतोष यादव और संजय गौतम पर बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ हत्या और गैंगरेप मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही NSA के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

मायावती का योगी सरकार पर हमला

बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद और शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं से समाजवादी पार्टी और वर्तमान बीजेपी सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल