न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार में बाधा बन रहे पिता को नाबालिग बेटी ने मरवाया; प्रेमी ने सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला

यूपी के कौशांबी जिले में एक हफ्ता पहले हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्यार में बाधा बन रहे पिता अधेड़ तबरेज अहमद की हत्या उसकी नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी से कराई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 3:18:40

प्यार में बाधा बन रहे पिता को नाबालिग बेटी ने मरवाया; प्रेमी ने सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला

यूपी के कौशांबी जिले में एक हफ्ता पहले हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्यार में बाधा बन रहे पिता अधेड़ तबरेज अहमद की हत्या उसकी नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस के खुलासे से इलाके में सनसनी फैल गई। नाबालिग बेटी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसके पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव का है।

पड़ोसी के घर सोया था, तभी हुई थी हत्या

तबरेज अहमद किसान थे। कुछ दिन से वे अपने पुराने मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी वजह से वो अपने पड़ोसी कुट्टू के घर रात को सो जाता था। 28 दिसंबर 2020 की रात करीब 12 बजे जब वह पड़ोसी कुट्टू के घर सो रहे थे तभी एक अज्ञात शख्स ने उनकी कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। तबरेज की हत्या का खुलासा करने के लिए लोकल पुलिस के अलावा SOG को भी लगाया गया था।

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो बेटी के बयान पर शक हुआ। इसके बाद परिजनों को भी सर्विलांस पर रखा गया। एक हफ्ते की जांच के बाद पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की बेटी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पिता नाबालिग बेटी के प्यार में बाधा बने रहे थे जो लड़की को पसंद नहीं था। इसके बाद लड़की ने अपने पिता को प्रेमी के हाथों कुल्हाड़ी से कटवा दिया।

घटना वाली शाम पिता ने की थी बेटी की पिटाई

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि आरोपी रेहान मृतक तबरेज की 12वीं में पढ़ने वाली बेटी से प्यार करता था। इस बात की भनक जब तबरेज को हुई तो उन्होंने ऐतराज जताया। तबरेज ने बेटी की पढ़ाई छुड़वा दी और उसे घर में रहने को कहा। इसके बावजूद दोनों चोरी-छिपे आए दिन बातचीत कर लिया करते थे। घटना वाली शाम मृतक तबरेज को बेटी की करतूत के बारे में पता चला तो उसने उसकी पिटाई कर दी। बेटी ने मोबाइल के जरिये पिटाई की बात अपने प्रेमी से बताई। इसके बाद उन दोनों ने तबरेज को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल