न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विकास दुबे का पारिवारिक प्रोफाइल - दोस्त की बहन से शादी, बड़ा बेटा विदेश में कर रहा MBBS

विकास दुबे की पत्नी और बेटे को भगाने में जय वाजपेयी ने मदद की थी। जय वाजपेयी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 11:01:14

विकास दुबे का पारिवारिक प्रोफाइल - दोस्त की बहन से शादी, बड़ा बेटा विदेश में कर रहा MBBS

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस की 50 टीमें छापेमारी कर रही हैं। हालाकि, इस घटना को पाँच दिन बीत चुके है लेकिन अभी तक विकास का कोई अता-पता नहीं है। इस बीच खबर है कि हमीरपुर में विकास के करीबी अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान मार गिराया है। इसके बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है। 25 हजार का इनामी श्यामू घायल हो गया है। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, विकास दुबे की पत्नी और बेटे को भगाने में जय वाजपेयी ने मदद की थी। जय वाजपेयी से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, विकास ने एनकाउंटर से पहले जय वाजपेयी से बातचीत की थी और बड़ी घटना होने की बात की थी। विकास ने जय के साथ बातचीत में उसकी पत्नी ऋचा दुबे और बेटे को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए कहा था। माना जा रहा है कि रात 2 बजे जय ने अपनी लग्जरी गाड़ी से विकास दुबे की पत्नी और बेटे को चंदौली मैं सुरक्षित जगह पहुंचाया था।

बता दे, कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे तीन भाई हैं। सबसे बड़े विकास, फिर दीपू दुबे और उसके बाद अविनाश दुबे। सबसे छोटे भाई अविनाश की हत्या हो गई थी। विकास दुबे की तीन बहनें बिट्टन, किरण और रेखा है, जिसमें की बिट्टन की शादी शिवली में हुई है। किरण की शादी उन्नाव में और रेखा की रामपुर में हुई है। इसमें किरण और रेखा मर चुकी हैं। विकास दुबे ने पच्चीस साल पहले अपने दोस्त राजू खुल्लर श्रीवास्तव की बहन ऋचा से लव मैरिज की थी। विकास के दो बेटे आकाश और शानू हैं। विकास दुबे के पिता का नाम रामकुमार है, जो बिकरू गांव में ही रहते हैं, जबकि मां सरला दुबे हैं, जो लखनऊ में रहती हैं।

विकास दुबे का बड़ा बेटा आकाश विदेश से MBBS कर रहा है, जबकि छोटा बेटा शानू इंटर कर रहा है और वह अपनी मां और दादी के साथ लखनऊ में रहता है। विकास दुबे ने रसूलाबाद से इंटर किया, फिर ग्रेजुएशन भी किया। विकास दुबे की पत्नी और बेटे को लखनऊ से फरार कराने में विकास के सहयोगी जय वाजपेई की भूमिका सामने आई है। बाद में जय वाजपेयी की लग्जरी गाड़ियां लावारिस हालत में मिली थी। कहा जाता है कि जय वाजपेयी ही विकास दुबे के फाइनेंस का पूरा काम देखता था। फिलहाल, एसटीएफ ने उसे हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें