न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर शूटआउट / पुलिस मुठभेड़ से पहले हुई थी शराब पार्टी, हुए थे 25 लोग शामिल

मुठभेड़ के बाद शुक्रवार सुबह जब पुलिसवालों ने गांव के एक-एक घर में रेड शुरू की तो कई संदिग्ध सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 11:00:45

कानपुर शूटआउट / पुलिस मुठभेड़ से पहले हुई थी शराब पार्टी, हुए थे 25 लोग शामिल

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे फरार है। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद से ही ग्रामीणों ने चुप्पी साध रखी है। ग्रामीण उस मुठभेड़ के बाद इतने डरे हुए है कि कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। यही वजह है कि पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को जहां सूचना मिल रही है, वहां दबिश दी जा रही है। इसी बीच, एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि पुलिस से मुठभेड़ से पहले विकास की ओर से शराब पार्टी दी गई थी, इसमें 20 से 25 लोग शामिल हुए थे।

मुठभेड़ के बाद शुक्रवार सुबह जब पुलिसवालों ने गांव के एक-एक घर में रेड शुरू की तो कई संदिग्ध सामने आए। उसी में अतुल दुबे भी सामने आया, जिसका सुबह ही एनकांउटर किया गया था। वह विकास का रिश्तेदार बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अतुल के घर से अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें बरामद हुई थीं। यही नहीं, कुछ बोतलें भरी हुई भी थीं। साथ ही गिलास भी घर में रखे मिले थे।

पुलिस का मानना है कि मुठभेड़ से पहले अतुल के घर में ही शराब पार्टी हुई थी। जिन गुर्गों को विकास ने इकट्ठा किया था उनके लिए यह सब खास इंतजाम थे। विकास ने गुर्गों के लिए अतुल के घर में शराब और खाने का इंतजाम किया था। यह पार्टी मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले ही हुई थी।

बिकरु गांव के ग्रामीण दबी जुबान में बताते हैं कि अतुल के घर में बाहरी लोगों का बहुत आना-जाना होता था। हमेशा उसी के घर में खाना-पीना लगा रहता है। उसके परिवार को तो गांव में देखे सालों हो गए। अतुल अपना परिवार यहां नहीं रखता है। हालांकि, यह भी नहीं मालूम है कि अतुल का परिवार रहता कहां है।

अतुल विकास का खास गुर्गा था। वह विकास के साथ रहता था। यह भी जानकारी मिली है कि विकास खुद तो मोबाइल नहीं रखता था लेकिन कुछ विशेष फोन कॉल के लिए अतुल के मोबाइल नंबर पर ही बात करता था। अतुल ने अपने घर में देसी जिम बना रखा है। इसे देखकर पुलिसकर्मी अंदर गए। वहां देसी डंबल, पुशअप के लिए देसी जुगाड़ और लटकने के लिए भी देसी जुगाड़ की व्यवस्था कर रखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम