न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hathras Case / राहुल-प्रियंका के जाते ही पीड़िता के घर पहुंची SIT, परिवार बोला- अस्थियों की हो DNA जांच

पीड़ित परिवार का कहा है कि आधी रात को पुलिस ने जिस शव को जलाया वो उन्हीं की बेटी थी या नहीं, इसकी जांच के लिए वे चिता से उठाई गई अस्थियों की DNA जांच की मांग करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 9:30:18

Hathras Case / राहुल-प्रियंका के जाते ही पीड़िता के घर पहुंची SIT, परिवार बोला- अस्थियों की हो DNA जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआइ से कराए जाने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और इससे जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से सीबीआइ जांच की सिफारिश की गई है। योगी सरकार ने भले ही इस केस की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है, लेकिन पीड़ित परिवार इस केस की न्यायिक जांच चाहता है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश से इस केस की जांच चाहते हैं। उधर, पीड़ित परिवार ने शुरुआती इनकार के बाद अपनी बेटी की चिता से अस्थियां उठा ली हैं। हालाकि, पीड़ित परिवार का अभी भी एक ही सवाल है कि पुलिस ने आधी रात को किसके शव को जलाया है ये उन्हें पता नहीं है। पीड़ित परिवार का कहा है कि आधी रात को पुलिस ने जिस शव को जलाया वो उन्हीं की बेटी थी या नहीं, इसकी जांच के लिए वे चिता से उठाई गई अस्थियों की DNA जांच की मांग करेंगे।

आज SIT टीम पीड़िता के गांव में

इस बीच इस मामले की जांच कर रही SIT की टीम आज फिर हाथरस में पीड़िता के गांव जा रही है। यहां एसआईटी टीम पीड़ित परिवार का बयान लेगी। शनिवार देर रात जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ली तो उसके बाद ये टीम गांव पहुंची।

RLD के जयंत चौधरी भी मिलेंगे पीड़ित परिवार से

इस बीच पीड़ित परिवार से सियासी दल लगातार मिलने जा रहे हैं। आज राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी हाथरस में पीड़िता के गांव पहुंचेंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के 11 नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी आज हाथरस पहुंचेगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।

राहुल-प्रियंका मिले पीड़ित परिवार से

बता दे इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। राहुल ने कहा कि पीड़िता का परिवार न्यायिक जांच के साथ सुरक्षा और डीएम पर कार्रवाई चाहता है।

पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'पीड़िता के परिवार की आवाज दुनिया की कोई भी ताकत दबा नहीं सकती। जहां-जहां अन्याय होगा, हम जाएंगे, हमें जाने से कोई भी सरकार नहीं रोक सकती, परिवार न्यायिक जांच के साथ सुरक्षा और डीएम पर कार्रवाई चाहता है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे, बेटी के साथ गलत बर्ताव हुआ, परिवार के साथ लगातार खड़ा रहूंगा। पीड़ित परिवार की रक्षा करना यूपी सरकार की जिम्मेदारी है।'

प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे। हम पीड़ित परिवार के साथ डटे हुए पीड़िता का परिवार बच्ची का चेहरा तक नहीं देख पाया, यह बहुत दुखद है। यह अन्याय है।

राहुल गांधी और प्रियंका ने मृतका के परिवार से उनके घर के अंदर जाकर बातचीत की। इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगा लिया। राहुल और प्रियंका से मिलकर पीड़िता का परिवार काफी भावुक हुआ और पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से दोनों को बताया। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का चेक भी दिया और कहा कि वे उनकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं।

पीड़ित परिवार से मिले डीजीपी, मुख्य सचिव

इससे पहले शनिवार को ही राज्य के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी और अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। इन अफसरों ने नौ लोगों से बात की, जिनमें पीड़ित के पिता, मां, भाई और बहन शामिल थे।

पीड़ित परिवार के लिए CRPF सुरक्षा की मांग

इस बीच शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखकर पीड़िता के परिवार के लिए सीआरपीएफ सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को कैद में रखा जा रहा है और हाथरस में अधिकारियों द्वारा धमकी दी जा रही है।

मीडिया के सामने डीएम की शिकायत

बता दें कि शनिवार को पहली बार मीडिया को पीड़ित परिवार से बात करने की इजाजत दी गई। इस दौरान पीड़िता की भाभी ने आजतक को बताया कि जिले के डीएम परिवार के खिलाफ अभद्रता से पेश आ रहे थे। डीएम ने परिवार को कहा था कि तुम्हें कितने पैसे मिले हैं पता है? इसके अलावा पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि डीएम ने उन्हें यह भी कहा कि अगर लड़की की मौत कोरोना से होती तो क्या उन्हें मुआवजा मिलता?

हाथरस केस की जांच CBI करेगी

बता दे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ट्वीट कर कहा कि 'हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबाआइ) के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।'

एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ

हाथरस कांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। पहले उन्होंने शुक्रवार रात हाथरस के एसपी व सीओ समेत पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर युवती की हत्या की घटना में लचर पर्यवेक्षण के दोषी हाथरस के एसपी विक्रांत वीर व तत्कालीन सीओ राम शब्द समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। प्रकरण की जांच के लिए गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में गठित एसआइटी की पहली रिपोर्ट मिलने पर यह कार्रवाई की थी। उसके बाद शनिवार देर शाम उन्होंने पूरे मामले की सीबीआइ जांच की सिफारिश की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल