न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस केस / बीजेपी नेता का शर्मनाक बयान - 'धान के खेत में ही क्यों मरी मिलती हैं ऐसी लड़कियां?'

हाथरस मामले में दलित युवती के साथ गैंगरेप के मामले पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक बीजेपी नेता ने बेहद ही शर्मनाक टिप्पणी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 10:03:07

हाथरस केस / बीजेपी नेता का शर्मनाक बयान - 'धान के खेत में ही क्यों मरी मिलती हैं ऐसी लड़कियां?'

हाथरस मामले में दलित युवती के साथ गैंगरेप के मामले पर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक बीजेपी नेता ने बेहद ही शर्मनाक टिप्पणी की है। बीजेपी नेता ने आरोपियों को निर्दोष बताया और कहा कि 'इस तरह की लड़कियां' धान के खेत में ही मरी क्यों मिलती हैं? ये गेहूं के खेत में मरी क्यों मिलती हैं, क्योंकि इनके मरने की जगह यही होती है। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने कहा कि आरोपियों को छोड़ देना चाहिए वे सब निर्दोष है।

जेल में बीती जवानी कौन लौटाएगा?

उन्होंने कहा कि अगर मान लिया जाए कि लड़के जांच में निर्दोष पाए गए तो उनकी जेल में बीती जवानी कौन लौटाएगा? बीजेपी नेता ने कहा अगर लड़के जांच में निर्दोष पाए जाते है तो तो उनके जवानी के जो दिन जेल में बीतेंगे, उनको जो मानसिक प्रताड़ना हो रही है, उनके साथ जो कुछ गुजर रहा होगा निर्दोष युवकों पर जेल के अंदर, ये फिर कौन वापस करेगा? इनकी जवानी कौन वापस करेगा? इनको मुआवजा कौन देगा? उन्होंने कहा, 'मैं योगी जी से एक बार फिर निवेदन करना चाहता हूं कि इनको (पीड़िता के परिवार को) प्रोत्साहन नहीं मिलना चाहिए। प्रोत्साहन राशि नहीं मिलनी चाहिए।'

बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे लेकर बीजेपी नेता पर जमकर हमला बोला है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता को आदिम और बीमार मानसिकता का बताया है। शर्मा ने कहा कि वह किसी भी पार्टी का नेता कहलाने के लायक नहीं हैं और मैं उन्हें नोटिस भेजने जा रही हूं। रंजीत श्रीवास्तव नाम के यह नेता बाराबंकी में नगरपालिका परिषद के चेयरमैन बताए जा रहे हैं।

बीजेपी नेता ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीजेपी नेता ने हाथरस पीड़िता का जिक्र करते हुए कहा, 'लड़की ने लड़के को बाजरे के खेत में बुलाया होगा क्योंकि प्रेम प्रसंग था। ये सब बातें सोशल मीडिया पर हैं और चैनलों पर भी हैं। ये इस तरह की जितनी लड़कियां मरती हैं ये कुछ ही जगहों पर पाई जाती हैं। ये (लड़कियां) गन्ने के खेत में पाई जाती हैं, अरहर के खेत में पाई जाती हैं, मक्के के खेत में पाई जाती हैं, बाजरे के खेत में पाई जाती हैं। ये नाले में पाई जाती हैं, झाड़ियों में पाई जाती हैं। ये जंगल में पाई जाती हैं।'

बीजेपी नेता ने कहा, 'ये (लड़कियां) धान के खेत में ही मरी क्यों मिलती हैं? ये गेहूं के खेत में मरी क्यों नहीं मिलतीं? इनके मरने की जगह वही है और कहीं पे घसीटकर नहीं ले जाई जाती हैं। कोई इनको घसीटकर ले जाता नहीं है। तो आखिर ये घटनाएं इन्हीं जगहों पर क्यों होती हैं? ये पूरे देश स्तर पर जांच का विषय है।'

बीजेपी नेता ने कहा, 'अभी बाराबंकी में एक लड़के ने लड़की के साथ आत्महत्या कर ली। लड़की को कुछ नहीं हुआ। अभी यह लड़की मर गई होती तो पूरा खानदान बंद कर दिया गया होता। कहने का मतलब है कि ये जो चीजें हुई हैं समाज में ये बहुत बड़ा पतन हैं और मैं अपने समाज से ये कहना चाहूंगा कि अब वो दिन न आने दें कि लड़की पैदा होते ही मार दी जाए या सती प्रथा दोबारा लागू कर दिया जाए।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल