न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस कांड / रात में शव जलाना गलत, लेकिन घटना पर सियासत उससे भी दुर्भाग्यपूर्ण : बीजेपी सांसद

जेएनयू और सीएए का विरोध करने वाले संगठन इससे जुड़ गए। जातीय विद्वेष फैलाई गई। एक वेबसाइट सामने आई है। इससे साढ़े तीन लाख लोग जुड़े थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 5:19:13

 हाथरस कांड / रात में शव जलाना गलत, लेकिन घटना पर सियासत उससे भी दुर्भाग्यपूर्ण : बीजेपी सांसद

हाथरस (Hathras) में आधी रात को गैंगरेप पीड़िता का शव जलाए जाने की घटना को बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन (Anil Jain) ने दुर्भाग्यपूर्ण और गलत बताया है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना पर राजनीति करना उससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्षी दलों को घेरते हुए जैन ने कहा कि 14 दिन तक किसी भी राजनीतिक दल का नेता देखने नहीं गया। जब पीड़िता मर गई, तो घिनौनी राजनीति करने पहुंचने लगे। जेएनयू और सीएए का विरोध करने वाले संगठन इससे जुड़ गए। जातीय विद्वेष फैलाई गई। एक वेबसाइट सामने आई है। इससे साढ़े तीन लाख लोग जुड़े थे।

कांग्रेस पर सवाल

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर सवाल खड़ा करते हुए सांसद ने कहा कि इन लोगों ने बंद कमरे में परिजनों से मुलाकात क्यों की। कांग्रेस ने क्यों कहा कि 25 लाख मुआवजा न लेना हम 50 लाख दिलाएंगे। राहुल- प्रियंका ने अकेले में पीड़ित परिवार से मुलाकात क्यों की। मीडिया के सामने मुलाकात क्यों नहीं की गई।

बीजेपी सांसद ने माना कि लड़की का दाहसंस्कार रात में हुआ वो दुखद है। वो गलत है। मर्यादा के अनुरुप दाहसंस्कार होना चाहिए था।

आरोपों के बीच अनिल जैन ने टीएमसी नेताओं पर भी वार किया और कहा कि कृषि विधेयक पास कराने के दौरान जो हुआ वो सत्तर सालों में नहीं हुआ था। टीएमसी सांसदों पर बोलते हुए अनिल जैन के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि कि सदन में ये लोग उपर चढ़कर बैठ गये थे। ये वही लोग थे, जिन्हें हाथरस में लोगों ने कूटकर भगा दिया।

हाथरस कांड को लेकर लगातार राजनीतिक हलचल जारी है। हाथरस में राजनेताओं को जाने की एंट्री मिली है, तब से कई पार्टियों के प्रतिनिधि वहां पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की थी। वहीं, सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। संजय सिंह ने मुलाकात के बाद कहा कि परिवार वाले डरे हुए हैं, पूरा गांव ही छावनी बना दिया गया है। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर सवाल उठाए। वहीं, विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे हमले के जवाब में मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जातीय दंगा कराने की साजिश रची जा रही है। यूपी सीएम ने कहा कि इसमें विदेशी फंडिंग भी शामिल है, जिसका खुलासा हुआ है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज विरोधी और राष्ट्र विरोधी लोगों को दंगाग्रस्त यूपी चाहिए था, उनकी कोशिशें सफल नहीं हो रही हैं इसलिए हर कोई षडयंत्र रच रहा है। बीजेपी सरकार में सबको सुरक्षा और सबको सम्मान दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल