न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP / हाथरस, बलरामपुर के बाद भदोही में दलित लड़की से दरिंदगी, बलात्कार के बाद सिर कुचलकर की हत्या

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी कई जिलों में रेप की घटनाओं को लेकर लोगों का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ कि भदोही में एक नाबालिग दलित लड़की का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Oct 2020 7:05:14

UP / हाथरस, बलरामपुर के बाद भदोही में दलित लड़की से दरिंदगी, बलात्कार के बाद सिर कुचलकर की हत्या

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी कई जिलों में रेप की घटनाओं को लेकर लोगों का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ कि भदोही में एक नाबालिग दलित लड़की का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। घटना भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की है। जहां चकराजाराम तिवारीपुर गांव में दोपहर के वक्त 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की घर से निकलकर पास के खेत में शौच के लिए गई थी। लेकिन काफी देर तक वो वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने खेत की तरफ जाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश वहां पड़ी थी। उसका सिर कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया था। लड़की के घरवालों का आरोप है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को रेप के बाद मारा गया है। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि पुलिस रेप और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या सिर कुचलकर की गई है। नाबालिग के साथ रेप हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

घटना को लेकर इलाके में रोष व्याप्त है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। क्योंकि इससे पहले हाथरस, बलरामपुर में भी दलित लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या के मामलों ने पुलिस और कानून पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल