न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर: प्रेमी के भेजे मंगलसूत्र से सिंदूर को लगा रही थी युवती, गुस्साए भाई ने फावड़े से गला रेतकर की बहन की हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने अपनी 16 साल की बहन का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भाई ने खुद पुलिस फोन कर वारदात की जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 3:59:04

गोरखपुर: प्रेमी के भेजे मंगलसूत्र से सिंदूर को लगा रही थी युवती, गुस्साए भाई ने फावड़े से गला रेतकर की बहन की हत्या

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने अपनी 16 साल की बहन का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भाई ने खुद पुलिस फोन कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। यह मामला गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर तीन से अधिक घावों के निशान हैं।

दरअसल, युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। भाई इस रिश्ते के खिलाफ था। पुलिस के अनुसार, प्रेमी ने लड़की को मंगलसूत्र व सिंदूर दिया था। युवती ने मंगलसूत्र से सिंदूर को अपनी मांग में लगा लिया। इसी बात से नाराज होकर भाई ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद भाई ने खुद पुलिस फोन कर इस पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी भाई गोविंद घर के दरवाजे पर बैठा था। जबकि, उसकी बहन का शव और खून से सना फावड़ा भूसे वाले कमरे में पड़ा था। आरोपित ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। एक बहन की शादी हो चुकी है। छोटी बहन का गांव के ही एक लड़के प्रेम संबंध था। दोनों फोन पर घंटों बात करे थे। यह आरोपी भाई को पसंद नहीं था। गांव में उसकी बहन को लेकर चर्चा से अपमानित महसूस कर रहा था। गुरुवार की रात पिता घर के बाहर गए थे। छोटा भाई और मां भी घर पर नहीं थी। इसी बीच उसने मौका पाकर बहन की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।

युवती एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। बेटी की हत्या और बेटे की गिरफ्तारी के बाद परिवार वाले बूरी तरह से टूट गए है उनका रो-रो कर बुरा हाल है। मां विलाप करते-करते बेहोश होरही है। मां का कहना है कि उसकी बेटी को बेटा ही मार डालेगा, यह कभी सोचा नहीं था। चिलुआताल प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप