न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतमबुद्ध नगर में 31 जुलाई तक बढ़ाई गई धारा 144, अब तक 22 लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जनपद में लागू धारा 144 की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 1:39:15

गौतमबुद्ध नगर में 31 जुलाई तक बढ़ाई गई धारा 144, अब तक 22 लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जनपद में लागू धारा 144 की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) में घर के बाहर चार या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक होगी। बता दे, बुधवार एक जुलाई से देश भर में अनलॉक 2.0 की शुरुआत हो गई है लेकिन प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में सीआरपीसी की धारा 144 (Section 144) को जारी रखने का फैसला लिया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई तक अनलॉक-2 घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर जनपद गौतमबुद्ध नगर में पहले से जारी धारा 144 को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत समस्त स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान इत्यादि 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। समस्त सिनेमा हॉल, जिम, तरणताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, सभागार, असेंबली हॉल और इस प्रकार के अन्य स्थान अग्रिम आदेशों तक नहीं खोले जाएंगे। समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम अन्य सामूहिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।

आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 10 जुलाई रात्रि तक रात 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी व्यक्ति/ वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर)। इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, एक से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे घरों के अंदर ही रहेंगे। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क या फिर फेस कवर के नहीं निकलेगा एवं सार्वजनिक स्थान पर थूकना वर्जित है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में कुल 293 कंटेनमेंट जोन हैं। जिनमें से कंटेनमेंट जोन-1 कैटेगरी में 235 है जबकि 58 कंटेनमेंट जोन-2 कैटेगरी में हैं।

बता दें कि बुधवार की शाम आठ बजे तक गौतमबुद्ध नगर जनपद (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में कोरोना वायरस के 58 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं संक्रमित 17 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिला कर अब तक यहां 1 हजार 523 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जनपद में अभी तक कोरोना के कुल 2 हजार 362 मामलों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 817 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है वहीं, वायरस की वजह से 22 मरीजों की मौत हुई है।

बता दे, उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 585 नए मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में 6 हजार 709 एक्टिव केस हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 हजार 338 पहुंच गया है। अब तक राज्य में कुल 718 लोगों की जान गई है। बता दे, बुधवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 26,489 लोगों के सैंपल जांचे गए। इसके साथ ही राज्य में 7 लाख 58 हजार 915 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। वहीं, प्रदेश का अब रिकवरी रेट 69.12% हो गया है। 16 हजार 629 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें