न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: शुरुआत में 4.85 करोड़ लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, मतदाता सूची से आयु निर्धारित कर तय होगी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कोरोना वारियर्स से की जाएगी। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Dec 2020 8:31:12

यूपी: शुरुआत में 4.85 करोड़ लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, मतदाता सूची से आयु निर्धारित कर तय होगी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कोरोना वारियर्स से की जाएगी। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 7.65 लाख हेल्थ केयर और 22.30 लाख फ्रंटलाइन वर्करों की लिस्ट तैयार हो चुकी। वैक्सीनेशन अभियान सुबह नौ बजे से शाम के पांच बजे तक चलाया जाएगा।

मतदाता सूची से आयु निर्धारित कर प्राथमिकता तय की जाएगी

कोरोना वारियर्स के बाद मतदाता सूची से आयु निर्धारित कर प्राथमिकता तय की जाएगी। उसी के अनुसार टीकाकरण होगा। प्रदेश सरकार ने जो रणनीति तैयार की है उसके मुताबिक पहले चरण के लिए हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा अन्य जिन लोगों को यह वैक्सीन लगेगी, वे लोग होंगे जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है और वे गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके अलावा सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है और जिन्हें कोई न कोई रोग है। इसके बाद लोकसभा या विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार में बचे हुए लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इसके तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की सूची तैयार की जा रही है। पहले चरण में 4.85 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिसंबर महीने में शुरू होने जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सभी प्रकार की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इसमें संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी शामिल हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक की ओर से मंगलवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक इस महीने के साथ-साथ अगले वर्ष 31 जनवरी तक सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल