न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी : आंखें निकालकर तालाब में फेंके दो दलित बहनों के शव, परिवार को रेप के बाद हत्या का शक

यूपी के फ़तेहपुर जिले में दो दलित सगी बहनों का शव देर रात गांव के बाहर तालाब में मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Nov 2020 9:43:28

यूपी : आंखें निकालकर तालाब में फेंके दो दलित बहनों के शव, परिवार को रेप के बाद हत्या का शक

यूपी के फ़तेहपुर जिले में दो दलित सगी बहनों का शव देर रात गांव के बाहर तालाब में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिवार वालों के मुताबिक दोनो बहनों के हाथ धान के पुआल से बंधे थे। सिर और कान पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इतना ही नहीं दोनों नाबालिग बच्चियों की एक-एक आंख भी फूटी थी। ऐसे में परिवार वालों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना स्थल पर मौजूद मृतका के चाचा ने शव देखने के बाद रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की। घटना असोथर थाना इलाके की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौका-ए वारदात पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को आनन-फानन में तालाब से बाहर निकाला और दोनों शवों को मॉर्चरी ले गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी प्रशांत वर्मा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौका-ए वारदात पर पहुंचे।

आंखे फूटी हुई थी

परिवार वालों के मुताबिक दोनों सगी बहनें चना की साग तोड़ने खेतों की तरफ गई हुई थीं। जब वे देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी खोजबीन करना शुरू की। देर रात दोनों का शव तालाब में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौका-ए वारदात पर पहुंची। जब पुलिस ने दोनों शवो को तालाब से बाहर निकलवाया तो उन्होंने देखा कि दोनों के हाथ धान के पुआल से बंधे थे। सिर और कान पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इतना ही नहीं दोनों के एक-एक आंखे भी फूटी हुई थी।

पुलिस पर लगाया गुंडागर्दी करने का आरोप

घटना के बाद मृतका की मां ने आशंका जताई कि उसकी एक बेटी से पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जब दूसरी बेटी ने विरोध किया होगा तो दोनों की आंखें फोड़कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। वहीं जब उसके देवर ने रेप के बाद हत्या किए जाने की बात पुलिस से कही तो पुलिस उसे वर्दी का रौब दिखाकर जबरन अपने साथ थाने उठा ले गई। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल