न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: गैंगरेप के बाद अधेड़ महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड से किया हमला, पसली और पैर भी तोड़े

उत्तर प्रदेश के बदायू में एक अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी किसी चीज से हमला किया गया है जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 9:52:56

यूपी: गैंगरेप के बाद अधेड़ महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड से किया हमला, पसली और पैर भी तोड़े

उत्तर प्रदेश के बदायू में एक अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला के गुप्तांग में रॉड जैसी किसी चीज से हमला किया गया है जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आई है। यह सनसनीखेज वारदात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया, महिला की पसली और पैर तोड़ दिए गए है। फेफडों पर भी वजनदार चीज से हमला किया गया है। इस घटना के बाद मौके पर एसएसपी ने तुरंत एसपी देहात को भेजा गया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी महंत समेत उसके एक साथी और ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। महिला का पोस्टमार्टम पैनल से मंगलवार को हुआ था। सोमवार दोपहर वारदात के 18 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शाम को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट थी। काफी खून भी निकल गया था। रिपोर्ट में कोई वजनदार चीज से वार करने का भी जिक्र है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख अफसरों के भी होश उड़ गए।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला पास के गांव स्थित एक मंदिर पर रविवार की शाम को गई थी। इसके बाद वो लौट कर नहीं आई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे एक कार सवार और दो अन्य शख्स महिला को लहूलुहान हालात में छोड़कर भाग गए। महिला की रात में ही मौत हो गई। बताया जाता है कि इससे पहले आरोपी महिला को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए चंदौसी भी ले गए थे।

परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उघैती के थानेदार रावेंद्र प्रताप सिंह शिकायत के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमे बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप