Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीतापुर / नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने रेप पीड़िता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 10:11:47

सीतापुर / नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने रेप पीड़िता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही गैंगरेप पीड़िता के परिजनों और पुलिस को वारदात की जानकारी हुई। गैंगरेप की यह वारदात 7 सितंबर 2020 की बताई जा रही है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही 5 युवकों पर लगा है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपियों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की छानबीन में पुलिस की 6 टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गैंगरेप की घटना की एसपी आरपी सिंह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और वह थाने पर मौजूद रहकर करवाई को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पूरा मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके का है। आरोप है कि सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर इलाके के भंडिया गांव में 7 सितंबर 2020 को दलित नाबालिग जब शौच के लिए गई थी, तभी गांव के ही 5 युवकों ने पीड़िता को पकड़ कर गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने घटना की जानकारी घरवालों को देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर की वजह से नाबालिग पीड़िता ने किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन सोमवार को दबंगों ने गैंगरेप का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात की जानकारी घर वालों के साथ-साथ पुलिस को हुई। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से परिजनों से पूछताश कर FIR दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका