न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद: बेखौफ बदमाशों ने सरेआम युवक पर लोहे की रॉड से किए वार, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े सड़क पर हत्या की एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 11:03:35

गाजियाबाद: बेखौफ बदमाशों ने सरेआम युवक पर लोहे की रॉड से किए वार, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े सड़क पर हत्या की एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक शख्स को लोहे की रॉड और सरिए से पीट-पीटकर सरेआम हत्या कर दी। लोग मजमा लगाए मौत का तांडव देखते रहे लेकिन किसी ने भी बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

मामला लोनी थाना क्षेत्र का है। हमलावरों ने एक युवक को ऑटो से उतार कर मुख्य सड़क के बीच लोहे की रॉड और सरिए से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर उस पर एक बाद एक ताबड़तोड़ वार करते जा रहे थे। वो लोगों से मदद मांगता रहा। लेकिन उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। लोग बस खड़े होकर उसे तिलतिल मरते देखते रहे। वो खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर गया। उसकी आवाज़ बंद हो गई लेकिन एक हमलावर सरिए से उसके सिर पर लगातार वार करता रहा। सड़क पर उसका खून बहने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

घटना लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार रोड की है। हमलावर दो थे। दोनों हाथों में लोहे की रॉड, सरिया और तमंचा थामे थे। वो दोनों उस ऑटो का पीछा करते आ रहे थे, जिसमें सड़क पर उनका शिकार बना शख्स सवार था। वो दोनों हमलावर बाइक पर सवार होकर ऑटो के आगे आए थे। उन्होंने उस शख्स को ऑटो से जबरन बाहर निकाला और इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान गोविंद के तौर पर हुई है, जो एक शातिर अपराधी बताया जा रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले भी अजय के साथ मारपीट की थी। उसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया