न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / धान काटने गई 15 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, नाक और मुंह दबाने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धान काटने गई एक 15 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। शराब पीने के बाद आरोपियों ने लड़की को खेत में दबोच लिया और गैंगरेप किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Oct 2020 12:17:51

यूपी /  धान काटने गई 15 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, नाक और मुंह दबाने से हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धान काटने गई एक 15 साल की नाबालिग के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। शराब पीने के बाद आरोपियों ने लड़की को खेत में दबोच लिया और गैंगरेप किया। पीड़ित चीखने न पाए, इसके लिए आरोपियों ने उसका मुंह और नाक दबाए रखी जिसकी वजह से लड़की का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चोट के भी निशान मिले हैं। गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। पांचों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली। इस घटना के बाद से गांव में तनाव है। गुरुवार शाम पीड़ित का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

बुधवार की शाम धान काटने खेत गई थी लड़की

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित बुधवार शाम धान की कटाई करने के लिए खेत गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। रात में लड़की का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे। मौके की परिस्थितियां बता रही थीं कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म, फिर हत्या की गई। वारदात करने वाले भी एक या दो नहीं, बल्कि ज्यादा लोग थे। मौके पर शराब की तीन बोतलें भी मिली हैं।

FIR में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई

प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि बुधवार देर शाम थाना सतरिख के गांव में एक लड़की का शव धान के खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद एफआईआर में हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। जांच के लिए अपर एसपी की अगुआई में टीम का गठन किया गया है। सारे सबूत जुटाए जाएंगे और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल