न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बलियाः छात्रा ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो जलाया जिंदा, बचाने गए पिता भी झुलसे

छात्रा को गंभीर हालत में वाराणसी भेजा गया है। जलती हुई अपनी बेटी को बचाने गए उसके पिता भी झुलस गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Nov 2020 12:53:12

बलियाः छात्रा ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो जलाया जिंदा, बचाने गए पिता भी झुलसे

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कुछ दिनों पहले बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। देवरिया में लड़की के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया था वहीं, बलिया से एक और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ताजा मामले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जिंदा जला दिया। जलती बेटी को बचाने गए पिता भी आग में झुलस गए। फिलहाल, गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। यह ताजा मामला दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव का है। कोचिंग जा रही छात्रा के साथ गांव के दबंग लड़के ने छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसका लड़की ने विरोध किया। आरोप है कि बाद में आरोपी दबंग लड़के ने छात्रा के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया। छात्रा को गंभीर हालत में वाराणसी भेजा गया है। जलती हुई अपनी बेटी को बचाने गए उसके पिता भी झुलस गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बुरी तरह झुलस चुकी पीड़ित छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पीड़ित छात्रा के परिजनों की मानें तो गांव के ही पड़ोस में रहने वाला एक दबंग लड़का उसे कई दिनों से कोचिंग जाते वक्त परेशान करता था और उसकी बात न मानने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शनिवार को लड़के ने घर में घुसकर केरोसिन तेल डालकर छात्रा को जिंदा जला दिया। चीखने चिल्लाने पर अपनी बेटी को बचाने गए पिता भी झुलस गए। अभी पीड़ित छात्रा का गंभीर हालात में वाराणसी में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद मौके पर SP देवेंद्रनाथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। फिलहाल, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप