न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP / प्रेमी ने प्रेमिका की धड़ से अलग की गर्दन, हाथ और पैर; शव को जंगली जानवरों ने खाया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के हल्दौर इलाके से दो सप्ताह से लापता दलित युवती काजल (21) की हत्या करने का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Sep 2020 11:22:32

UP /  प्रेमी ने प्रेमिका की धड़ से अलग की गर्दन, हाथ और पैर; शव को जंगली जानवरों ने खाया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के हल्दौर इलाके से दो सप्ताह से लापता दलित युवती काजल (21) की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक युवती का प्रेमी है। प्रेमी ने एक युवक से बात करने की मामूली बात और संदेह में काजल की जान ले ली। परिजनों ने कंकाल के आसपास पड़े वस्त्रों से काजल की पहचान कर ली। युवती के धड़ से उसकी गर्दन, हाथ व पैर भी अलग-अलग स्थानों पर मिले। पुलिस का मानना है कि शव जंगली जानवरों का खाया होगा और उनकी खींचने से गर्दन, हाथ और पैर अलग हो गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक उस्तरा मोबाइल व अन्य सामान भी बरामद किया है। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

गिरफ्तार युवक दूसरे समुदाय से है और उसने एक अन्य युवक के साथ बात करते देखने पर ही युवती का गला रेत दिया था। युवती के धड़ से उसकी गर्दन, हाथ व पैर भी अलग-अलग स्थानों पर मिले। तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है।

काजल (21) हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री थी। गत 31 अगस्त को वह घर से सहेली के यहां दावत खाने की बात कहकर गई थी। दो दिन बाद परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि काजल व उसके बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे।

उसने काजल को किसी दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। तभी उसे ठिकाने लगाने की ठान ली थी। युवक ने काजल को 31 अगस्त की रात कॉल करके हरदासपुर के जंगल में बुलाया और उसे शराब भी पिलाई। बाद में उस्तरे से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार सुबह गांव हरदासपुर गढ़ी के जंगल में ईख के खेत से टुकड़ों में बंटा काजल का कंकाल बरामद कर लिया है।

डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया।

पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही सलीम का दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने काजल की हत्या का सारा राज उगल दिया। आरोपी सलीम ने बताया कि काजल व उसके बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग था। उसने काजल को किसी दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। तभी से वह नाराज था और उसने काजल को ठिकाने लगाने की ठान ली थी।

उधर, भाजपा विधायक ओमकुमार ने मृतका के परिजनों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आरोपी के खिलाफ युवती की हत्या व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल