न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मसार हुई यूपी, नाबालिग बच्ची के साथ क्रूरता, गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जीभ काटी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद उसकी आंखें फोड़ दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 9:31:46

शर्मसार हुई यूपी, नाबालिग बच्ची के साथ क्रूरता, गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जीभ काटी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद उसकी आंखें फोड़ दी गई। उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया। ईसानगर थाने इलाके में रहने वाली यह नाबालिग घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची की तलाश शुरू की। बाद में पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी। आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ।

क्या है मामला?

लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी। तभी गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी। मौत से पहले बच्ची को असहनीय पीड़ा दी गई। उसकी आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया। बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए। 13 साल की यह मासूम बच्ची 14 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से शौच के लिए गन्ने के खेतों की तरफ गई थी, लेकिन देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वालों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी। परिजन, पुलिस की टीम के साथ बच्ची की तलाश करने खेत की ओर बढ़े। तभी गन्ने के खेत में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 15 अगस्त को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई है।

गांव के दो युवक गिरफ्तार

परिजनों ने गांव के ही रहने वाले संतोष यादव और संजय गौतम पर बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ हत्या और गैंगरेप मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही NSA के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

मायावती का योगी सरकार पर हमला

बीएसपी प्रमुख मायावती (Mayawati) ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'यूपी के लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद फिर उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद और शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं से समाजवादी पार्टी और वर्तमान बीजेपी सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल