न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में 371 नए केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या 9242 पहुंची

राज्य में बीते 24 घंटे में 371 नए मरीज मिले। 15 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। अब तक प्रदेश में एक दिन में मिले मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 12:18:11

उत्तर प्रदेश / 24 घंटे में 371 नए केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या 9242 पहुंची

कोरोना वायरस का प्रसार उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहा है। 8 जून से उत्तर प्रदेश में धर्मस्थल, होटल, रेस्टोरेंट भी खोल दिए जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 (Covid-19) टीम इलेवन को गाइडलाइंस बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्रीने अनलॉक वन के दूसरे चरण में दी जाने वाली रियायतों की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। कहा- केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार 8 जून से धर्मस्थल, मॉल, होटल-रेस्टोरेंट खोले जाने हैं। इसके लिए केंद्र की जो भी गाइडलाइंस है, उसे अमल में लाया जाएगा। तब तक अधिकारी अपने स्तर से इसकी समीक्षा कर लें कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने औरसंक्रमण से बचाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? उन्होंने कहा- 8 जून के बाद गतिविधियां और बढ़ेंगी। इसलिए भीड़ को रोकना, सार्वजनिक स्थलों पर गतिविधियों को नियंत्रित रूपसे आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए इसकी विस्तृत कार्ययोजना बनाई जानी जरूरी है।

राज्य में बीते 24 घंटे में 371 नए मरीज मिले। 15 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। अब तक प्रदेश में एक दिन में मिले मरीजों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 31 मई को सबसे ज्यादा 378 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 242 पहुंच गई है। संक्रमण से 245 मरीजों की जान गई। राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में 185 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए। कुल 5 हजार 439 (59%) लोग ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 3 हजार 553 हैं।

एक दिन में 15 की जान गई

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से प्रदेश में 15 की जान गई। इनमें आगरा में मेरठ, फिरोजाबाद में 3-3, आगरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर में 2-2, आजमगढ़, प्रतापगढ़ व बलरामपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई। बलरामपुर में पहली मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में अब मरने वालों की कुल संख्या 245 पहुंच गई।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री का आज होगा कोरोना टेस्ट


मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक जून को निरीक्षण करने बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना होम क्वारैंटाइन हैं। वे यहां अस्पताल में मरीजों से मिले थे, उनमें से 6 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया था। आज उनका सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी। गुरुवार को उन्होंने सफाई दी थी कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। हालांकि, वे चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं।

बीते 24 घंटे में इन जिलों में मिले कोरोना के केस

नोएडा में 31, कानपुर नगर में 29, बागपत में 18, मेरठ में 17, गाजियाबाद में 16, जौनपुर में 14, संतकबीरनगर, वाराणसी में 13-13, चित्रकूट में 12, अयोध्या, बस्ती, देवरिया, हरदोई में 11-11, आगरा में 10, अमेठी में 9, फिरोजाबाद, मऊ, कुशीनगर में 7-7, मुरादाबाद, अलीगढ़, इटावा में 6-6, हापुड़, कन्नौज, गाजीपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर में 5-5, अंबेडकरनगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, संभल, लखनऊ में 4-4, सहारनपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, जौनपुर, भदोही, झांसी, औरैया, हमीरपुर में 3-3, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बिजनौर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, बांदा में 2-2, बाराबंकी, मथुरा, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, पीलीभीत, सीतापुर, एटा, चंदौली, कानपुर देहात में एक-एक मरीज मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका