न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी मिल मालिकों को CM योगी की चेतावनी - 'किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान करो या जेल जाओ'

रविवार को किसान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिल मालिकों को चेतावनी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Dec 2018 10:23:18

चीनी मिल मालिकों को CM योगी की चेतावनी - 'किसानों के गन्ने के बकाए का भुगतान करो या जेल जाओ'

रविवार को किसान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिल मालिकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा अगर किसानों के गन्ने की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। चीनी मिल मालिकों को फटकार लगाते हुए योगी ने कहा कि किसानों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पाटला गांव में उनकी प्रतिमा के अनावरण के लिए यहां आए थे। उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर 325 करोड़ रुपए की लागत वाली 25 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

इसके अलावा रविवार को लखनऊ में आयोजित 'युवा कुंभ' को भी सीएम योगी ने संबोधित किया। 'युवा कुम्भ' को सम्बोधित करते हुए कहा, 'भारत एक राष्ट्र है, उसकी एक ही संस्कृति है। भारत की एक सोच है। यहां पर भाषाएं, जाति, क्षेत्र, खान-पान, रंगरूप, बोली भाषा अलग-अलग हो सकती है। भारत राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग रहा हो, लेकिन उसकी एक संस्कृति है, जो हिन्दू संस्कृति के रूप में जानी जाती है। इस पर हम सबको गर्व होना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'यहां कुछ लोग रामजन्मभूमि के बारे में बोल रहे थे। मित्रों, यह कार्य जो भी करेगा, जब भी करेगा, यह कार्य हम ही करेंगे, कोई दूसरा नहीं कर पाएगा।'

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘जो लोग राम और कृष्ण को मिथक मानते रहे हैं उन लोगों द्वारा जनेऊ दिखाकर और गोत्र बताकर भरमाने का प्रयास किया जा रहा है।' उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘हम लोग वर्तमान में चल रहे इस अभियान को बहुत नजदीक से समझने का प्रयास करें। कौन वे लोग हैं जो अपनी मातृभूमि और अपनी राष्ट्रमाता के प्रति षड्यंत्र करने में संलिप्त हैं। अगर हम आज इसे समझने का प्रयास नहीं कर रहे हैं तो हमारी इस युवा ऊर्जा के लिये, हमारी इस प्रतिभा के लिये इससे बड़ा दुखदायी अवसर और नहीं होगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत