न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्रकूट में गैंगरेप पीड़िता ने लगाई फांसी, परिवार ने लगाए पुलिस पर आरोप

चित्रकूट में एक गैंगरेप पीड़िता 15 साल की दलित लड़की ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 11:16:08

 चित्रकूट में गैंगरेप पीड़िता ने लगाई फांसी, परिवार ने लगाए पुलिस पर आरोप

चित्रकूट में एक गैंगरेप पीड़िता 15 साल की दलित लड़की ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज न होने के चलते लड़की परेशान थी, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी। पीटीआई ने चित्रकूट के एसपी अंकित मित्तल के हवाले से लिखा है कि 15 साल की लड़की ने मणिकपुर इलाके में अपने घर के अंदर ही मंगलवार (13 अक्टूबर) को फांसी लगा ली। एसपी ने कहा कि लड़की की मौत के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि उसके साथ तीन लोगों ने जंगल में 8 अक्टूबर को गैंगरेप किया था।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों किशन उपाध्याय, आशीष और सतीश को गिरफ्तार पर लिया है। आरोपी किशन उपाध्याय गांव के प्रधान का बेटा है। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारी पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत की गई है।

हालांकि, परिवार ने आरोप लगाया है कि लड़की ने अपनी जान इसलिए दी क्योंकि उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी। परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि रेप के बाद आरोपी लड़की के हाथ-पैर बांधकर फरार हो गए थे और पुलिस ही उसे घर लेकर आई लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की।

पुलिस ने कहा- रेप की पुष्टि नहीं

वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई थी। एसपी अंकित मित्तल ने ये भी कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है, अब सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।

गरमाई सियासत

परिवार के आरोपों के बाद इस मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। नेताओं का गांव जाना शुरू हो गया है। आज पीड़िता का अंतिम संस्कार है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने पीड़िता के गांव को छावनी में बदल दिया है। नेताओं के अलावा दलित संगठनों के लोग भी गांव पहुंच रहे हैं। जिससे वहां काफी हलचल पैदा हो गई है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात है।

इस घटना पर राजनेताओं के बयान भी आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए कहा कि आपका राज अन्यायी राज है।

संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'हाथरस के बाद अब चित्रकूट: अत्याचार की इंतेहा हो गई। एक गरीब दलित की बेटी के बेबसी का अंदाज़ा लगाइये उसके साथ हुए गैंगरेप की FIR दर्ज नहीं हुई, उसने आत्महत्त्या कर ली। आदित्यनाथ जी आपका राज 'अन्यायी राज' है जहां गरीब गरीब दलित के लिए न्याय नहीं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल