न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ CM योगी ने उठाया बड़ा कदम, यूपी में सात दिन तक चलेगा सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बचाव और उपचार के व्यापक प्रबंध निरंतर जारी रखने के लिए कहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 11:30:51

कोरोना के खिलाफ CM योगी ने उठाया बड़ा कदम, यूपी में सात दिन तक चलेगा सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3249 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब 41287 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 4424 रही। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3249 नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 430666 तक पहुंच गई है। इसमें से 383086 मरीज इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं। इस तरह राज्य में अब कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 88.95% है। उन्होंने कहा कि केस कम आ रहे हैं और पॉजिटिविटी रेट घट रही है। उत्तर प्रदेश में बीते 22 दिनों के दौरान कोरोना के 27 हजार एक्टिव केस कम होने पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बचाव और उपचार के व्यापक प्रबंध निरंतर जारी रखने के लिए कहा है।

सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान

उन्होंने शनिवार से 16 अक्टूबर तक प्रदेश में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि अभियान के दौरान अस्पताल, विद्यालय, कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के विशेष प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। कम रिकवरी दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त कर इसे बढ़ाने के लिए सभी प्रबंध करने के लिए कहा है। शासन स्तर पर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को डीएम और सीएमओ से बात करके चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की हिदायत दी है।

सभी कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण व ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैरामेडिक्स द्वारा मरीजों की गहन मॉनिटरिंग पर जोर दिया। ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल