न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: CBI ने 50 बच्चों का यौन शोषण करने वाले इंजीनियर की पत्नी को भी किया गिरफ्तार, पति का देती थी साथ

उत्तर प्रदेश में बच्चों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर की पत्नी दुर्गावती को भी सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 9:56:37

यूपी: CBI ने 50 बच्चों का यौन शोषण करने वाले इंजीनियर की पत्नी को भी किया गिरफ्तार, पति का देती थी साथ

उत्तर प्रदेश में बच्चों के यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर की पत्नी दुर्गावती को भी सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने सोमवार को इंजीनियर की पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां एजेंसी ने रिमांड अर्जी लगाई है। इस मामले में अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 4 जनवरी 2021 तय की है। पत्नी पर अपने पति के अपराध में साथ देने और गवाहों को प्रभावित करने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने पत्नी दुर्गावती के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 17 व 120 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को बांदा की कोर्ट में दुर्गावती को सीबीआई द्वारा पेश किया गया।

सीबीआई को जांच में पाया गया है कि बच्चों के शोषण के आरोपी की पत्नी गवाहों को धमकाकर प्रभावित करना चाह रही है। पीड़ित बच्चों ने सीबीआई के अधिकारियों को बताया है कि इंजीनियर की पत्नी दुर्गावती भी पूरे कांड के दौरान साथ में रहती थी और अब वह गवाहों को धमका रही थी।

CBI अब तक आरोपी इंजीनियर राम भवन को रिमांड पर लेकर दो बार पूछताछ कर चुकी है। उसे चित्रकूट भी ले जाया गया था। उसके घर से अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। इसके अलावा कई पीड़ित बच्चों का भी उससे आमना-सामना कराया गया था।

50 से अधिक बच्चों का यौन शोषण

आरोपी इंजीनियर राम भवन को सीबीआई ने 16 नवंबर को चित्रकूट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। राम भवन ने 50 से अधिक बच्चों का यौन शोषण किया था, इनमें 30 बच्चे चित्रकूट जिले और 25 बच्चे बांदा जिले के हैं। ये सभी 5 से 16 साल की उम्र के बच्चे थे। आरोपी ज्यादातर अपने रिश्तेदार और परिवार के बच्चों का यौन शोषण किया करता था।

आरोपी बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देता था। आरोपी इंजीनियर राम भवन के ईमेल की जांच से पता चला है कि वह अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए देश-विदेश के कई गिरोहों के संपर्क में था। इसके अलावा इंजीनियर पर आरोप है कि वो पीड़ित परिवारों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग भी कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल