न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजनौर: जमीन विवाद के चलते खेत में सो रहे दो किसानों की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के गंगा खादर क्षेत्र में रविवार की देर रात सोते समय दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Jan 2021 11:02:06

बिजनौर: जमीन विवाद के चलते खेत में सो रहे दो किसानों की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के गंगा खादर क्षेत्र में रविवार की देर रात सोते समय दो किसानों की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास खेतों में सो रहे किसानों की नींद खुली और शोर मचाया। इस पर हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने मुजफ्फरनगर के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

यह पूरा मामला मंडावर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गैराबाद का है। यहां सुल्तानपुर गैराबाद निवासी अजीज (80 साल) और उत्तराखंड के दाबकी खेड़ा निवासी शान मोहम्मद (25 साल) गंगा खादर क्षेत्र में खेती करने का काम करते थे। लेकिन मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के बढ़िया वाला के रहने वाले बूटा सिंह, तरना, प्रकाश, दिलबाग और मनजीत से जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि इस रंजिश को लेकर देर रात विपक्षियों ने गंगा खादर क्षेत्र पहुंचकर डेरे पर सो रहे अजीज और शान की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के घर वालों की तहरीर पर पांचों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है की पुलिस की 4 टीमें गठित कर पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री

कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां

ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत

11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल

सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम

Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा

'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब

सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय