न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरोहा: मवेशियों से भरा कंटेनर खाई में गिरा, छह लोगों की मौत, 15 घायल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार सुबह तेज मवेशियों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jan 2021 3:18:42

अमरोहा: मवेशियों से भरा कंटेनर खाई में गिरा, छह लोगों की मौत, 15 घायल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार सुबह तेज मवेशियों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। कंटेनर के नीचे दबने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 15 मवेशी भी कंटेनर के नीचे आने के कारण कुचल गए। हादसा टायर फटने से हुआ है। यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र में NH पर ब्रजघाट चौकी स्थित मोहम्मदाबाद गांव के पास का है। उधर, हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दबे लोगों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त डिडौली कोतवाली के सहसपुर गांव निवासी अकरम, संभल के असमोली थाना क्षेत्र के ओवरी गांव निवासी मोहम्मद हसन, इसी गांव के रहने वाले सानू, नाजिम, सैदनगली थाना क्षेत्र के महदपुर गांव निवासी हरि सिंह और दुली चंद के रुप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे जयपुर से मवेशियों को लेकर आ रहा कंटेनर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन जा रहा था। कंटेनर में 25 मवेशी लदे थे जबकि 20 से अधिक लोग भी सवार थे। कंटेनर जैसे ही ब्रजघाट चौकी से निकला, तभी मोहम्मदाबाद गांव के पास अचानक अगला टायर फट गया। इसके बाद तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। कंटेनर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कंटेनर में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई

रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया