Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP की कोरोना वैक्‍सीन पर नहीं भरोसा, इसलिए नहीं करवाएंगे वैक्‍सीनेशन : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 4:23:38

BJP की कोरोना वैक्‍सीन पर नहीं भरोसा, इसलिए नहीं करवाएंगे वैक्‍सीनेशन : अखिलेश यादव

आज शनिवार को पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया है। इसमें 125 जिलों के 285 सेंटर शामिल थे। देश भर में जहां एक तरफ कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा हो रही है वहीं, इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवायेंगे। अखिलेश ने कहा, 'मुझे बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है।' वहीं अयोध्या मसले और किसान आंदोलन पर भी सपा मुखिया ने बयान दिया।

आपको बता दे, शनिवार को ड्राई रन के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पहले कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरे देश में फ्री होगी। फिर डेढ़ घंटे बाद बोले कि पहले फेज में यह 3 करोड़ लोगों के लिए फ्री मिलेगी। इनमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर्स और 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल होंगे। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज पूरी प्रक्रिया वास्तविक वैक्सीनेशन ड्राइव जैसी है, सिर्फ लोगों को ओरिजनल वैक्सीन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर वैक्सीन देने के बाद कुछ विपरित प्रभाव लोगों पर पड़ता है तो स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए भी जरूरी तैयारियां कर रहा है।
यूपी के डिप्टी सीएम का पलटवार

अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं और उत्तर प्रदेश वासियों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। वैक्सीन पर सवाल उठाना वैज्ञानिकों का अपमान है, उनको इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का सरकार आएगी तो अयोध्या में नगर निगम का टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। बता दें कि अखिलेश ने शनिवार को अयोध्या से आए सभी धर्म के गुरुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। किसान आंदोलन पर दिया बयान

इसके अलावा पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि नव वर्ष के पहले दिन ही किसान आंदोलन में ग़ाज़ीपुर बार्डर पर एक किसान की शहादत की ख़बर विचलित करने वाली है। घने कोहरे व ठंड में किसान लगातार अपने जीवन का बलिदान कर रहे हैं, लेकिन सत्ताधारी हृदयहीन बने बैठे हैं। बीजेपी जैसा सत्ता का इतना दंभ व इतनी निष्ठुरता अब तक कभी नहीं देखी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका