न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस दुष्‍कर्म केस / राहुल गांधी को रोकने से नाराज गुजरात कांग्रेस, करेगी राज्‍यव्‍यापी प्रदर्शन

गुरुवार को हुए इस सियासी घटनाक्रम से नाराज गुजरात कांग्रेस शुक्रवार को राज्‍यव्‍यापी प्रदर्शन करेगी। इस घटना के बाद वीरवार को भी कई शहरों में प्रदर्शन हुए व मुख्‍यमंत्री योगी के पुतले जलाए गये।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 9:45:04

हाथरस दुष्‍कर्म केस / राहुल गांधी को रोकने से नाराज गुजरात कांग्रेस, करेगी राज्‍यव्‍यापी प्रदर्शन

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में दुष्‍कर्म पीडि़ता को इंसाफ दिलाने के लिए पूरा देश एक बार फिर सड़कों पर उतरा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की जा रही है। वहीं, गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने के लिए हाथरस नहीं जा सके। उत्तरप्रदेश ने उन्हें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया। जब वे नहीं माने तो दोपहर करीब 2:30 बजे उन्हें इकोटेक-1 थाना इलाके में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान धक्‍का मुक्‍की भी हुई और राहुल गांधी गिर गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कहा कि इस दौरान राहुल गांधी को चोट भी लगी। गुरुवार को हुए इस सियासी घटनाक्रम से नाराज गुजरात कांग्रेस शुक्रवार को राज्‍यव्‍यापी प्रदर्शन करेगी। इस घटना के बाद वीरवार को भी कई शहरों में प्रदर्शन हुए व मुख्‍यमंत्री योगी के पुतले जलाए गये।

गुजरात कांग्रेस अध्‍यक्ष अमित चावडा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इशारे पर पुलिस ने पहले दुष्‍कर्म पीड़िता के परिजनों पर दबाव डाला अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिलने से भी रोका गया। कांग्रेस ने राहुल के साथ पुलिस की कथित धक्‍कामुक्‍की पर तीखी प्रति‍क्रिया जताते हुए अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, साबरकांठा सहित एक दर्जन से अधिक शहरों में वीरवार शाम सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया तथा मुख्‍यमंत्री योगी के पुतले फूंके।

कांग्रेस इस घटना के विरोध के साथ किसान बिल व निजी स्‍कूल की फीस में 50 फीसदी की माफी की मांग को लेकर भी राज्‍यव्‍यापी प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया का कहना है कि उप्र सरकार लोकतंत्र के विरोध में काम कर रही है, केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के 203 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बता दे, गौतमबुद्धनगर जिले के इकोटेक 1 थाना पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 200 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों नेताओं ने डीएनडी के रास्ते काफिले के साथ नोएडा में प्रवेश किया। इन्होंने धारा-144 और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस जाने के लिए डीएनडी के रास्ते नोएडा में प्रवेश किए। जिसमें लगभग 50 गाड़ियां भी काफिले में शामिल थीं। उस काफिले में शामिल सभी लोगों को जनपद में धारा 144 लागू होने, कोविड-19 की स्थिति से अवगत कराते हुए आगे नहीं जाने का अनुरोध किया गया, लेकिन काफिले में शामिल सभी कार्यकर्ता तथा गाड़ियां यातायात के नियमों का उल्लघंन करते हुए तथा आम जनता के लिए यातायात में व्यवधान उत्पन्न करते हुए तेजी से यमुना एक्सप्रेस वे की तरफ जाने लगे। पुलिस ने कहा नोएडा एक्सप्रेस-वे पर काफिले में शामिल दो गाड़ियों में भिडंत भी हो गई। जिसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वांइट पर काफिले को रोकने का प्रयास किया गया जहां पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा पुलिस के साथ हाथापाई व धक्कामुक्की की गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यमुना एक्सप्रेस वे पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलने लगे, जिससे एक्सप्रेस वे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसमे कई एम्बुलेंस भी फंसे हुए थे।

पुलिस का कहना है कि जनपद में धारा 144 लागू है और बिना अनुमति के एक्सप्रेस वे पर इतनी संख्या में यह लोग जबरन जाने की कोशिश करने लगे। इन्हें बताया गया कि यहां पर धारा 144 लागू है और आप उल्लंघन कर रहे हैं। हमने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ने की भी बात कही, लेकिन इन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 203 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल