न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा / पूर्व फौजी की पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

आगरा की पुष्पांजलि इको सिटी कॉलोनी में पूर्व फौजी अनिल कुमार की पत्नी घर के सामने खड़ी थी। तभी कुछ लोग आए और उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और भाग निकले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 10:14:48

आगरा / पूर्व फौजी की पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

आगरा (Agra) के थाना ताजगंज इलाके में पूर्व फौजी की पत्नी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। झगड़े की शुरुआत बच्चों की लड़ाई से हुई थी लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है।

मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग

आगरा की पुष्पांजलि इको सिटी कॉलोनी में पूर्व फौजी अनिल कुमार की पत्नी घर के सामने खड़ी थी। तभी कुछ लोग आए और उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और भाग निकले। महिला की चीख-पुकार सुनकर उनके परिवारवाले और बच्चे बाहर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से अनिल कुमार ने महिला को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

ये था विवाद

आस-पास के लोगों का कहना है कि चार पांच दिन पहले पीड़ित अनिल कुमार और कॉलोनी में ही रहने वाले भारत खरे के बेटों के बीच बातों बातों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद भरत खरे ने पूर्व फौजी अनिल कुमार के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इस मामले में समझौते के लिए भरत खरे के घर मे पंचायत रखी गई थी। पंचायत में भरत खरे के एक दर्जन से ज्यादा रिश्तेदार मौजूद थे। समझौता करने के एवज में भरत खरे ने अनिल कुमार से 10 लाख रुपये मांगे। पूर्व फौजी अनिल कुमार ने इतनी बड़ी मांग पर असमर्थता जताई। इस वजह से पंचायत में समझौता नहीं हो सका।

इस बीच आरोप है कि भरत खरे और उनके घर आए उनके समर्थकों, रिश्तेदारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद भरत खरे अपने परिवार के साथ कोठी छोड़कर फरार है। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के बयान दर्ज किए हैं। सीओ सदर का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों को सजा जरुर दिलाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल