बेटी के इंसाफ की लड़ाई में श्री @RahulGandhi जी को सत्ता के बल पर रोकने की नाकाम कोशिश।#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.
राहुल ने पुलिस से पूछा कि किस धारा में आप मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं, जनता और मीडिया को बताइए? पुलिस ने कहा कि सर, वो सबको बता दिया जाएगा। आपने धारा-188 का वॉयलेशन किया है। यूपी पुलिस की ओर से अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर अलग जगह पर ले जाया गया है। जिस जीप में बैठाकर दोनों नेताओं को ले जाया जा रहा है, उसपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच तीखी बहस हो रही है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।













