टाइगर से भी तेज दौड़ने वाले उसेन बोल्ट फिलहाल रेसिंग ट्रैंक को टाटा-बॉय-बॉय कर चुके हैं लेकिन वो खबरों से दूर नहीं हैं। अपनी आखिरी रेस में चोटिल होने वाले मिस्टर बोल्ट के बारे में एक हैरत अंगेज बात सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर इस वक्त आकर्षण का केंद्र बनी है।
![निराश बोल्ट ने जमकर पी शराब, 6 लाख का बिल हुआ वायरल usain bolt,retirement,drink alcohal]()
आपको बता दें कि अपनी आखिरी रेस में शानदार प्रदर्शन ना करने वाले बोल्ट अंदर से काफी दुखी थे और इसी कारण उन्होंने अपने दोस्तों के साथ लंदन के एक होटल में कई तरह की शराब पी , जिनमें Dom Pérignon Champagne की 5 बोतलें, Magnums की दो बोतलें, वोदका और भी कई तरह के ब्रांड शामिल थे, उसी होटल के बिल की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । ये बिल 6 लाख रुपये (£7,000) का है और कहा जा रहा है कि अपने रिटायरमेंट के बाद बोल्ट ने लंदन के एक बार में जमकर शराब पी थी, ये बिल उसी शराब का है।