न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में मिली कोविड-19 राहत पैकेज को मंजूरी, लोगों को मिलेगी 1.9 हजार अरब डॉलर की मदद

गिरती अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए लंबी चर्चा के बाद अमेरिकी सीनेट ने कोविड-19 राहत के लिए 1.9 हजार अरब डॉलर के पैकेज को शनिवार को मंजूरी दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 07 Mar 2021 10:21:19

अमेरिका में मिली कोविड-19 राहत पैकेज को मंजूरी, लोगों को मिलेगी 1.9 हजार अरब डॉलर की मदद

इस कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपना शिकार बनाया हैं जिसमें संक्रमितों का आंकड़ा 11.6 करोड़ को पार कर चुका हैं और मरने वालों का आंकड़ा 26 लाख के करीब पहुंच चुका हैं। सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या अमेरिका में हैं जिससे 2.89 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। इस दौरान अमेरिका को भी खराब आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ा हैं। ऐसे में देश को महामारी से उबारने और गिरती अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए लंबी चर्चा के बाद अमेरिकी सीनेट ने कोविड-19 राहत के लिए 1.9 हजार अरब डॉलर के पैकेज को शनिवार को मंजूरी दे दी। संसद से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद सदन से इस विधेयक को अगले सप्ताह राष्ट्रपति बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस जीत को बेहद महत्वपूर्ण बताया। संशोधनों पर पूरी रात चर्चा और रिपब्लिकन पार्टी द्वारा लगभग सभी संशोधनों को खारिज किए जाने के बाद थकान से भरे सीनेट सदस्यों ने लगभग पार्टी लाइन पर मतदान करते हुए विधेयक को पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 50 जबकि विरोध में 49 वोट पड़े।

सामान्य स्थिति बहाल करने की जनता की इच्छाओं का हवाला देते हुए सीनेट में बहुमत के नेता चक स्कमर ने कहा, ‘हम अमेरिकी नागरिकों से कह सकते हैं कि मदद पहुंचने वाली है।’ उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हमारा कर्तव्य देश को इस तूफान से निकाल कर सामान्य स्थिति की ओर लेकर जाना है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत