न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में खुलासा, कोरोना वायरस मरे जानवर की चमड़ी पर 4 दिन और फ्रिज में रखे मीट में 15 दिन तक रहता है जिंदा

जानवर की स्किन पर 4 दिन और फ्रिज में रखी सुअर की स्किन में यह 2 हफ्तों तक जिंदा रह सकता है कोरोना। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने रिसर्च में यह बात कही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 9:06:13

शोध में खुलासा, कोरोना वायरस  मरे जानवर की चमड़ी पर 4 दिन और फ्रिज में रखे मीट में 15 दिन तक रहता है  जिंदा

जानवर की स्किन पर 4 दिन और फ्रिज में रखी सुअर की स्किन में यह 2 हफ्तों तक जिंदा रह सकता है कोरोना। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने रिसर्च में यह बात कही है। रिसर्च का लक्ष्य फूड इंडस्ट्री, मीट प्रोसेसिंग और रेफ्रिजरेटेड प्रोडक्ट के बारे में लोगों को कोरोनाकाल में नए खतरों से वाकिफ कराना था। रिसर्च करने वाले युनाइटेड स्टेट्स आर्मी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिसीज के मुताबिक, मीट प्लांट्स से कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। शोधकर्ता डॉ डेविड हारबर्ट के मुताबिक, अगर टेस्टिंग नहीं होती है तो मांसाहारी भोजन के पैकिंग प्लांट्स से कोरोना फैलने का खतरा रहेगा। शोधकर्ता डॉ डेविड के मुताबिक, अगर तापमान बढ़ता है तो वायरस तेजी से मरता है। रूम टेम्प्रेचर (22 डिग्री सेल्सियस) पर सुअर की स्किन में कोरोना वायरस 4 दिन तक मौजूद रहा और सैम्पल पॉजिटिव आया। जबकि गर्मी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने पर ये मात्र 8 घंटे तक रहा।

- कोरोना के संक्रमण को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने सुअर की स्किन पर वायरस डाले और उसे 4 डिग्री सेल्सियस पर रखा। इतने तापमान पर यह मार्केट में स्टोर की जाती है। इस दौरान देखा गया कि वायरस की लाइफ आधी रह गई। यहां 4 दिन तक वायरस जिंदा रहा।

- इसके बाद सुअर की स्किन को फ्रीजर में रखा गया तो सामने आया कि 2 हफ्तों तक वायरस को आसानी से ढूंढा जा सकता है। शोधकर्ता डॉ। डेविड हारबर्ट के मुताबिक, अगर कर्मचारी एसिम्प्टोमैटिक या सिम्प्टोमैटिक है तो दोनों ही स्थिति में उससे निकले ड्रॉप्लेट्स मीट और दूसरी सतह पर कई दिनों तक टिके रह सकते हैं।

- डॉ डेविड के मुताबिक, संक्रमण को रोकने के लिए गहरी सफाई बेहद जरूरी है। खाने की पैकिंग को भी सैनेटाइज करके संक्रमण को रोका जा सकता है।

अमेरिकन मिलिट्री ने पिछले महीने बीजिंग में फैले संक्रमण का विश्लेषण किया। रिपोर्ट में सामने आया कि कोविड-19 के 300 से अधिक मामले ऐसी फूड मार्केट से जुड़े थे जहां देश-दुनिया से मीट और सब्जियां आती हैं। चीनी प्रशासन ने भी यह बात कुबूली थी कि विदेश से आए फ्रोजेन मीट के जरिए कोरोना बाजार में फैला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत