कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।
कानपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और मंत्री-विधायक समेत कई नेता चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को दिन में अपनी व स्टॉफ के 13 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें सभी को निगेटिव बताया गया था। इसके बाद दोबारा सैंपल देने के बाद वह लखनऊ से लाल बंगला स्थित अपने आवास पर आ गए थे। देर रात दूसरी जांच रिपोर्ट आने पर जानकारी दी गई कि उन्हें और स्टॉफ के तीन सदस्यों कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद वह लाल बंगला स्थित घर से फिर लखनऊ चले गए हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे सभी अपनी कोरोना जांच करा लें।
मेरा निवेदन है कि आप मेà













