न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : दो महिलाओं ने की एक महिला के साथ मारपीट, छत से दिया धक्का, मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जहां दो महिलाओं ने एक महिला के साथ मारपीट की और उसे छत से धक्का दे दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 3:41:00

मेरठ : दो महिलाओं ने की एक महिला के साथ मारपीट, छत से दिया धक्का, मौके पर ही मौत

छोटी सी बहस या कहासुनी कब बड़े हादसे का कारण बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में जहां दो महिलाओं ने एक महिला के साथ मारपीट की और उसे छत से धक्का दे दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अपराधी महिलाओं में एक से पूछताछ की जा रही हैं और दूसरी फरार हैं। यह सनसनीखेज वारदात परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दीनगर सेक्टर-1 स्थित सी ब्लॉक में बुधवार को हुई। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार सी ब्लॉक निवासी लल्लू के घर में दस किराएदार रहते हैं। कुछ महिलाएं अकेली भी रहती हैं। मकान में रहने वाली पूनम (28 वर्ष) पत्नी महेश बुधवार दोपहर छत पर कपडे़ सुखाने गई थी। जहां से पूनम गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि पूनम का उक्त मकान में रहने वाली दो महिलाओं से विवाद हुआ था। उक्त दोनों महिलाओं के कहीं अवैध संबंध बताए गए, जिसका विरोध अक्सर पूनम किया करती थी।

news,latest news,crime news,died from falling roof,utta pradesh,meerut

नम ने इसकी शिकायत मकान मालिक लल्लू से भी की थी, जिस पर लल्लू ने दोनों महिलाओं को मकान खाली करने को कह दिया था। बुधवार सुबह से ही दोनों महिलाएं मकान खाली करने लगी थीं। आरोप है कि पूनम को छत पर अकेला देख दोनों महिलाएं गुस्से में वहां पहुंच गई और मारपीट कर पूनम को छत से धक्का दे दिया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

मकान में ही मिली अपराधी महिला

महिला पूनम के छत से गिरने के बाद शोर मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों आरोपी महिलाओं के मौके से फरार होने का शोर मच गया। लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। एक आरोपी महिला मकान में ही छिपी मिली, जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है। पूनम के पति महेश की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

news,latest news,crime news,died from falling roof,utta pradesh,meerut

परिजनों में मचा कोहराम

पीड़ित महेश ने बताया है कि वह करीब तीन साल पहले अपने पैतृक गांव खंजरपुर, गाजियाबाद से शताब्दी नगर में पत्नी पूनम, दो बेटे उमंग, दक्ष और बेटी जानवी के साथ आकर रहने लगा था। पूनम की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मचा है।

नहीं मिली किसी की आईडी

मकान मालिक लल्लू ने रिठानी में कई मकान और दुकान बना रखी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं। जिस मकान में पूनम की हत्या हुई, उस मकान में आधा दर्जन से ज्यादा बाहर के लोग किराए पर रह रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक से किराएदारों की आईडी और नाम पते के बारे में पूछा तो किसी की आईडी नहीं मिली। न ही किसी का थाने का सत्यापन कराया गया था।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

ब्रह्मपुर सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी महिला से पूछताछ चल रही है, दूसरी महिला की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल