न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीरी छात्रा ने कहा - 55 दिन से नहीं हुई घर पर बात तो सीएम योगी ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को अपने आवास, 5, कालीदास मार्ग पर अलीगढ़ सहित प्रदेश भर से आए जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के छात्र-छात्राओं के समूह से मुलाकात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Sep 2019 4:30:54

कश्मीरी छात्रा ने कहा - 55 दिन से नहीं हुई घर पर बात तो सीएम योगी ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शनिवार को अपने आवास, 5, कालीदास मार्ग पर अलीगढ़ सहित प्रदेश भर से आए जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के छात्र-छात्राओं के समूह से मुलाकात की। सीएम योगी से मुलाकात बाद कश्मीरी छात्र काफी खुश नजर आए। उन्हें उम्मीद है कि उनकी जो भी समस्याएं हैं, वे सुलझाने में सीएम योगी पूरी मदद करेंगे। वही योगी ने कहा कश्मीरी छात्र-छात्राओं को सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि हम एक दूसरे से संवाद कर उनके अनुभव को शेयर करके बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर कश्मीरी छात्रों की स्कॉलरशिप और फीस को लेकर कोई भी दिक्कत आती है तो राज्य सरकार इसकी व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने ये बातें शनिवार को अपने सरकारी आवास पर कश्मीरी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करने के दौरान कहीं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे करीब 65 छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बातचीत की।

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि वह प्रदेश में जल्द ही ऐसा सिस्टम डेवलप करेंगे, जिसके तहत यहां रहने वाला हर कश्मीरी छात्र एक दूसरे के संपर्क में रहे, उनसे जुड़े। इस दौरान इन करीब 70 कश्मीरी छात्र-छात्राओं को पर्यटन विभाग की तरफ से लखनऊ दर्शन की व्यवस्था भी की गई। प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र कुमार के अनुसार इन छात्रों को विधानसभा, हजरतगंज, छतर मंजिल, रेजिडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट, घंटा घर, सतखंडा के अलावा छोटा इमामबाड़ा, अंबेडकर स्मारक, टुंडे कबाब आदि घुमाया जाएगा।

वही एक छात्रा इकरा ने बताया कि पिछले 55 दिनों से उसकी अपने घर कश्मीर में बातचीत नहीं हो सकी थी। इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी छात्रों की परिवार से बातचीत की व्यवस्था कराई जाएगी। यही नहीं जल्द ही बातचीत का ये सिलसिला सामान्य होगा।

इससे पहले बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारा राज्य भले ही भिन्न है, यहां संस्कृति भले ही भिन्न है लेकिन आखिरकार आप सभी हमारे बच्चे हैं। मुझे खुशी है कि आज जम्मू-कश्मीर के छात्रों के साथ संवाद शुरू हुआ है। सीएम ने कहा कि आप सभी अपने मुद्दे बना किसी हिचक के मेरे सामने रख सकते हैं। हो सकता है कि आपकी कुछ समस्याएं हों, लेकिन आप बेझिझक उसे मेरे सामने रख सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक माहौल में संवाद सबसे अधिक जरूरी है। लोकतंत्र का मतलब सबका विकास है। बेहतर कल के लिए आज यह प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर स्थित शिक्षण संस्थनों में छात्र पढ़ रहे हैं। उनके साथ समय-समय पर संवाद करुंगा और उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करूंगा।

सीएम योगी ने छात्रों से कहा कि आपको मुझसे बातचीत करने में किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं होना चाहिए। मुझसे की गई कोई भी बात बाहर नहीं जाएगी। आप उत्तर प्रदेश में अगर किसी स्थानीय मुद्दे से जूझ रहे हैं तो उसे हम सुलझाएंगे। मैं खुद समस्या सुलझने तक मॉनीटर करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप पढ़ाई कर रहे हैं, कल आप प्रशासनिक नौकरी के लिए भी उत्तर प्रदेश आ सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उत्तर प्रदेश को आप जानें।

सीएम योगी ने इस दौरान छात्रों को बताया कि प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना और प्रमुख सचिव गृह की जिम्मेदारी संल रहे अवनीश अवस्थी आईआईटी कानपुर से पढ़े हैं। अवनीश अवस्थी गृह और सूचना विभाग को देखते हैं और जरूरी है कि आप सभी इनके कार्यो से सीखें। हमारी मजबूत टीम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत