न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव: अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीड़िता के चाचा को मिली 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल

उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा को 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस फैज़ अहमद ने परिजनों की याचिका पर पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा को 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jul 2019 2:01:55

उन्नाव: अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीड़िता के चाचा को मिली 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल

उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा को 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस फैज़ अहमद ने परिजनों की याचिका पर पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए चाचा को 18 घंटे की शॉर्ट टर्म बेल दी है। बेल की मियाद बुधवार सुबह से शुरू होकर रात 12 बजे तक होगी। बता दें कि 28 जुलाई को रायबरेली में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को चाचा की पेरोल की मांग को लेकर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। परिजनों की मांग है कि लड़की के चाचा को रायबरेली जेल से बेल पर छोड़ा जाए, ताकि वह रायबरेली के गुरुबक्श गंज में रविवार को ट्रक से हुई टक्कर में मारी गयी अपनी पत्नी और साली के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। हादसे में घायल बलात्कार पीड़िता की बहन का आरोप है कि विधायक सेंगर के रसूख की वजह से ही उसके चाचा को बेल नहीं मिल रही है। उसने कहा कि जब तक बेल नहीं मिलेगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बेल के दौरान पीड़िता के चाचा पुलिस सुरक्षा में रहेंगे।

इस बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने रायबरेली सड़क हादसे की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। इस दुर्घटना में पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हैं और पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई है। दुर्घटना में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि पीड़िता की कार की टक्कर जिस ट्रक से हुई थी, वह ट्रक समाजवादी प्रगतिशील पार्टी के एक नेता का है।

वही उन्नाव रेप पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक़ घटना में घायल दोनों मरीज़ों की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों वेंटिलेटर पर हैं। पीड़िता की जांघ की हड्डी टूटी है और चेस्ट इंजरी के साथ हेड इंजरी की भी आशंका है, वहीं वक़ील को मल्टीप्ल फ्रैक्चर और हेड इंजरी है। इस हादसे में दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। आरोपियों पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा महेश सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, जो रायबरेली जेल में बंद हैं। पीड़िता की चाचा की तरफ से कराई गई FIR में विधायक सेंगर और उसके भाई मनोज सेंगर का नाम भी शामिल है। एफआईआर में में कुल 10 लोगों के नाम शामिल हैं, वहीं करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या की कोशिश), 506 (डराने धमकाने), 120 बी (आपराधिक साजिश रचने) का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश बढ़ा रही है, इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने कल ढाई घंटे तक घटनास्थल की छानबीन की और सबूत जुटा गए। फॉरेंसिक टीम ने ट्रक और कार के पेंट और टूटे हुए पार्ट्स के नमूने लिए गए, सड़क पर रगड़े हुए टायरों के निशान से स्पीड का अंदाजा लगाया गया। हादसे के दौरान ट्रक के पिछले पहिए निकल गए थे। इसके अलावा करीब एक साल से सीतापुर जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर को अब प्रयागराज की नैनी जेल ट्रांसफर करने पर भी कागजी कार्रवाई चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत