न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Unlock-4 / आज से कई राज्यों में खुलेंगे स्कूल, हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट; कल्चरल, पॉलिटिकल, एकेडमिक इवेंट्स में अब हिस्सा ले सकेंगे 100 लोग

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक-4 के तहत आज से लॉकडाउन (Lockdown) में और छूट देने की तैयारी है। देश में इस समय अनलॉक-4 (Unlock-4) चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 10:29:16

Unlock-4 / आज से कई राज्यों में खुलेंगे स्कूल, हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट; कल्चरल, पॉलिटिकल, एकेडमिक इवेंट्स में अब हिस्सा ले सकेंगे 100 लोग

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक-4 के तहत आज से लॉकडाउन (Lockdown) में और छूट देने की तैयारी है। देश में इस समय अनलॉक-4 (Unlock-4) चल रहा है। अनलॉक-4 में मिली छूट को कई चरणों में खोलने का फैसला लिया गया था। एक सितंबर से लागू हुए अनलॉक-4 में 7 सितंबर से जहां मेट्रो (Metro) सेवाओं को शुरू किया गया था वहीं आज से आज से कई राज्यों में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल आंशिक तौर पर खुल जाएंगे। कई हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में भी क्लास लगने लगेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी कर दिया है। इसके साथ ही, देश में अब स्पोर्ट्स, कल्चरल, पॉलिटिकल, सोशल, रिलीजियस, एकेडमिक, एंटरटेनमेंट से जुड़े इवेंट्स भी शुरू हो जाएंगे। हालांकि, इन इवेंट्स में 100 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी इवेंट में 100 से ज्यादा लोग पाए जाते हैं तो इसे कराने वालों पर गाइडलाइन के उल्लंघन का मामला बनेगा और कानूनी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही आज से रेल मंत्रालय 20 जोड़ी क्लोन ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। इससे यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।

लॉकडाउन के दौरान आगरा के ताजमहल और किले को पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, जिसे एक बार फिर आज से खोल दिया गया है। हालांकि इस दौरान ताजमहल और किला घूमने वालों को मास्क लगाना जरूरी होगा। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल को 17 मार्च से बंद कर दिया था। 17वीं सदी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब ताजमहल से इतने दिन (188) बंद रहा।

बता दे, एएसआई ने आगरा मंडल में 266 और आगरा शहर में ताजमहल के अलावा लालकिला, मेहताब बाग, सिकन्दरा स्थित अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा, एत्माद्दौला जैसे आठ स्मारक बन्द कर दिए थे। इनमें से ताजमहल और आगरा का किला छोड़कर अन्य सभी स्मारकों को एक सितंबर से खोल दिया गया था।

एक दी में सिर्फ 5000 पर्यटकों को मिलेगी एंट्री

ताजमहल में एक दिन में अधिकतम 5 हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को एंट्री मिल सकेगी। दोनों स्मारकों में टिकट विंडो बंद रहेंगे। ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा। क्यूआर कोड को स्कैन करके भी टिकट लिया जा सकता है। स्मारकों में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन तय कराया जाएगा। सीआईएसएफ टूरिस्ट की जांच करेगी। तामजहल में शाहजहां और मुमताज की कब्रों को पर्यटक देख पाएंगे। लेकिन, मकबरे में एक बार में सिर्फ पांच पर्यटक ही जा पाएंगे।

आज खुलेंगे 9वीं-12वीं तक के स्कूल

पिछले कई महीनों से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। तब से लेकर अब तक सरकार लगातार इस बात पर विचार कर रही है कि कैसे स्कूलों को खोला जाए। अब सरकार ने फैसला कर लिया है कि आज से स्कूलों को खोला जाएगा। लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि स्कूलों को खोलने के साथ ही कुछ सावधानियां भी छात्रों और स्कूलों को बरतनी होंगी। केंद्र सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स की कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की छूट दे दी है। इसके तहत 21 सितंबर से नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट्स केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए स्कूल जा सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते गत 16 मार्च को स्कूल और कॉलेज समेत देशभर के शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे।

उत्तर प्रदेश, गुजरात, और झारखंड समेत कुछ राज्यों में स्कूल नहीं खुलेंगे

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, गुजरात, केरल, झारखंड समेत कई राज्यों ने फिलहाल स्कूल बंद रखने का फैसला लिया। इन राज्यों की सरकारों ने इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिए हैं। पंजाब में भी अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। हालांकि, यहां सरकार ने हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट खोलने की मंजूरी जरूर दे दी है। इसी तरह राजस्थान सरकार ने सिर्फ छात्रों को स्कूल में गाइडेंस के लिए जाने की अनुमति दी है। यहां क्लास नहीं चलेंगी।

मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में खुलेंगे स्कूल

मध्यप्रदेश, हरियाणा, नगालैंड, मेघालय, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार समेत कुछ अन्य राज्यों में स्कूल खोलने की मंजूरी सरकार ने दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती