न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : चाचा ने चाकू घोंपकर की भतीजे की हत्या, मृतक दीपक को अफसर बनाना चाहते थे उसके पिता

चाचा और चाची की लड़ाई के बीच भतीजे को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 1:19:48

उत्तर प्रदेश : चाचा ने चाकू घोंपकर की भतीजे की हत्या, मृतक दीपक को अफसर बनाना चाहते थे उसके पिता

रिश्तों में अक्सर वाद-विवाद और अनबन हो जाती हैं। लेकिन इस अनबन के बढ़ने पर यह विक्राल रूप ले सकती हैं जिसके परिणाम बहुत खतरनाक हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव कुसैड़ी में जहां चाचा और चाची की लड़ाई के बीच भतीजे को अपनी जान गंवानी पड़ी। चाची की पिटाई का विरोध कर रहे भतीजे को उसके सगे चाचा ने सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है।

news,latest news,crime news,murder with knife,uncle killed nephew,uttar pradesh news

गांव कुसैड़ी निवासी 16 वर्षीय दीपक पुत्र पीतम सिंह पतला इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार रविवार देररात दीपक का चाचा गौतम उर्फ सोनू का अपनी पत्नी ऊषा से विवाद हो गया। जिस पर गौतम ऊषा से मारपीट करने लगा। शोर सुनकर दीपक मौके पर पहुंचा और चाची का पक्ष लेते हुए वह चाचा से भिड़ गया। जिस पर नाराज गौतम ने दीपक के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन दीपक को मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, दीपक के पिता पीतम सिंह ने आरोपी भाई गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों के मुताबिक घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

दीपक काफी होनहार था। परिजनों के अनुसार वह चार बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का था। पढ़ाई में होशियार होने के चलते पिता पीतम सिंह को उससे काफी उम्मीदें थीं। वह उसे अफसर बनाना चाहते थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीण परिजनों को संवेदना दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें