न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन: Pfizer की Corona vaccine से बीमार हुए दो लोग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये चेतावनी

ब्रिटेन में फाइजर की कोरोना वायरस वैक्सीनेशन शुरू होने के 24 घंटे के अंदर ही वैक्सीन लगने से दो लोगों की तबीयत खराब हो गई है। जिन दो लोगों के ऊपर वैक्सीन का दुष्प्रभाव देखने को मिला है वे पेशे से स्वास्थ्यकर्मी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 10:32:10

ब्रिटेन: Pfizer की Corona vaccine से बीमार हुए दो लोग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की ये चेतावनी

ब्रिटेन में फाइजर की कोरोना वायरस वैक्सीनेशन शुरू होने के 24 घंटे के अंदर ही वैक्सीन लगने से दो लोगों की तबीयत खराब हो गई है। जिन दो लोगों के ऊपर वैक्सीन का दुष्प्रभाव देखने को मिला है वे पेशे से स्वास्थ्यकर्मी हैं। ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने बताया है कि इन दोनों को वैक्सीन के कारण एलर्जिक रिएक्शन हुआ है। ऐसे में ब्रिटिश स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऐसे लोग जिन्हें किसी दवा, खाना या वैक्सीन से एलर्जी है वह फाइजर की कोरोना वैक्सीन का टीका न लगवाएं। ब्रिटेन के मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने सभी 50 एनएचएस ट्रस्टों को एहतियाती सलाह दी है कि जिस भी व्यक्ति को एलर्जी हो उन्हें यह वैक्सीन न दी जाए। इंग्लैंड में एनएचएस के राष्ट्रीय चिकित्सा निदेशक प्रोफेसर स्टीफन पॉविस ने कहा कि यह सलाह एहतियाती आधार पर दी गई है। इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। जिन दो लोगों के ऊपर इस वैक्सीन का उल्टा असर पड़ा है वे भी ठीक हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों ही स्वास्थ्यकर्मी Anaphylactoid Reactions के शिकार हुए थे।

फाइजर के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमें COVID-19 BNT162b2 वैक्सीन के कारण दो लोगों में एलर्जी होने की रिपोर्ट मिली है। इस मामले को लेकर फाइजर और बायोएनटेक जांच में एमएचआरए का साथ दे रहे हैं।

ब्रिटेन में 70 लाख से अधिक लोगों को है एलर्जी

ब्रिटिश मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी के अनुसार, ब्रिटेन में गंभीर एलर्जी का इतिहास रखने वाले लोगों की सही संख्या का कोई आंकड़ा नहीं है। माना जा रहा है कि इस देश में लगभग 70 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें भोजन, दवा या वैक्सीन से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में अगर इन लोगों को फाइजर की वैक्सीन लगाई जाती है तो उसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

आपको बता दे, दो लोगों को फाइजर की वैक्सीन से एलर्जी होने के बावजूद ब्रिटिश सरकार प्रतिदिन 5000 से 7000 लोगों को टीका लगा रही है। फाइजर कोरोना वैक्सीन की 8 लाख से ज्यादा डोज को पूरे ब्रिटेन के अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है।

कनाडा ने भी कोरोना वैक्‍सीन को दी मंजूरी

आपको बता दे, ब्रिटेन के बाद कनाडा ने भी कोरोना वैक्‍सीन (Corona Vaccine) को मंजूरी दे दी है। कनाडा ने दो वैक्सीन को मंजूरी दी है। इसमें फाइजर इंक और बायोएनटेक एसइ कंपनियां शामिल हैं। कनाडा में एक अस्थायी दवा समीक्षा प्रणाली है जो अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन के आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के समान है। कनाडा के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कहा कि सबूत के आधार पर वैक्सीन की मंजूरी दी गई है। यह काफी सुरक्षित, प्रभावी और अच्छी गुणवत्ता वाली वैक्‍सीन है। कनाडा को इस महीने 5 लाख 49 हजार वैक्सीन की खुराक दी मिलेगी और मार्च तक 40 लाख वैक्सीन के डोज उपलब्ध हो पाएगी। वैक्‍सीन को शुरू में 16 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में उपयोग के लिए अधिकृत किया गया है। कनाडा में अगले सप्‍ताह से कोरोना वैक्‍सीन लगने का रास्‍ता साफ हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत