न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन से आए 11 लोग मिले संक्रमित, नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए सैम्पल रिसर्च सेंटर भेजे गए

ब्रिटेन में फैल चुके कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर कई देशों में खौफ का माहौल है। एक दर्जन से अधिक देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 8:01:31

लंदन से आए 11 लोग मिले संक्रमित, नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए सैम्पल रिसर्च सेंटर भेजे गए

ब्रिटेन में फैल चुके कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर कई देशों में खौफ का माहौल है। एक दर्जन से अधिक देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के अब तक 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी लोग ब्रिटेन से भारत आए थे। ब्रिटेन से एक फ्लाइट बीती रात दिल्ली पहुंची। इसमें 266 लोगों में से पांच को संक्रमित पाया गया। वहीं, दो पॉजिटिव कोलकाता में मिले हैं। ये रविवार को लंदन से कोलकाता आए थे। अहमदाबाद लैंड हुई एक फ्लाइट में 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 1 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल है। दिल्ली में पाए गए संक्रमितों के सैम्पल रिसर्च के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) भेजे गए हैं। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को आइसोलेशन में रखा गया है। लंदन में हाल ही में कोरोना का नया स्ट्रेन (बदला रूप) मिला है। इसे पहले से 70% ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है।

मुंबई में भी लंदन से लौटीं दो फ्लाइट के यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे होटल ले जाया गया। उन्हें यहां आइसोलेशन में रखा गया है। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मिडिल ईस्ट और यूरोप से आने वाले सभी यात्रियों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखने का आदेश दिया है। 22 दिसंबर रात 11:59 बजे तक ही ब्रिटेन से यात्री भारत आ सकेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर तक वहां से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

ट्रैवल बैन से नहीं रुकेगा नया कोरोना वायरस

उधर, एक्सपर्ट का कहना है कि ट्रैवल बैन से नया कोरोना वायरस रुकेगा नहीं। वहीं, एक प्रमुख अमेरिकी डॉक्टर का कहना है कि हो सकता है कि नया कोरोना अमेरिका से ही फैला हो। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के पूर्व प्रमुख स्कॉट गॉटलिब ने कहा है कि कोरोना का नया स्ट्रेन पहले से अमेरिका में है और ट्रैवल बैन से इसे नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि वायरस दुनियाभर में फैल रहा है और हमें आने वाले समय में ये वैरिएंट और देखने को मिलेगा। अमेरिका के प्रमुख संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने कहा है कि इस बात की काफी अधिक आशंका है कि कोरोना का नया स्ट्रेन पहले से अमेरिका में हो। बोस्टन की महामारी रोग विशेषज्ञ शिरा डोरोन ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि कोरोना का नया स्ट्रेन अमेरिका में पहले से मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार ट्रैवल करते रहे हैं और अमेरिका में भी नए स्ट्रेन की पुष्टि हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर